National

‘आतंकवाद के आगे भारत झुकेगा नहीं…’ पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

होमताजा खबरदेश

‘आतंकवाद के आगे भारत झुकेगा नहीं…’ पहलगाम हमले के शहीदों को PM का सलाम

Last Updated:April 22, 2026, 08:10 IST

PM Modi on Pahalgam Attack Anniversary: आज पहलगाम अटैक की पहली बरसी है. पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारत कभी आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा और इन बलिदानों को कभी नहीं भुलाया जाएगा.'आतंकवाद के आगे भारत झुकेगा नहीं...' पहलगाम हमले के शहीदों को PM का सलामZoomपहलगाम अटैक की बरसी पर पीएम मोदी ने शहीदों को किया याद.

पहलगाम आतंकी हमले को आज एक साल हो गए. पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर देश की आंखें नम हैं. पहलगाम के शहीदों की शहादत को भारत भूला नहीं है. आज देश उनकी कुर्बानी को याद कर रहा है. इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर न केवल शहीदों का याद किया, बल्कि आतंकियों को चुनौती दी. उन्होंने साफ-साफ कहा कि भारत कभी भी आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा.

पीएम मोदी ने पहलगाम अटैक की पहली बरसी पर लिखा, ‘पिछले साल आज ही के दिन पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को हम याद कर रहे हैं. उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा. मेरी संवेदनाएं उन शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं, जो इस अपार क्षति का सामना कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि एक राष्ट्र के रूप में हम इस दुख और संकल्प की घड़ी में एकजुट हैं. भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा. आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे.

About the AuthorShankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

First Published :

April 22, 2026, 07:58 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj