7.4 तीव्रता वाले भूकंप में 48 घंटे तक फंसा रहा मासूम बच्चा, कोलंबिया से आया रेस्क्यू का हैरान करने वाला वीडियो

होमदुनियाअन्य देश
भूकंप में 48 घंटे तक फंसा रहा मासूम, कोलंबिया से आया रेस्क्यू का शॉकिंग वीडियो
Last Updated:August 12, 2026, 20:01 IST
कोलंबिया में आए भीषण भूकंप के बाद तबाही के बीच एक ऐसा रेस्क्यू सामने आया जिसने लोगों को हैरान और भावुक कर दिया है. ढही हुई इमारत के मलबे में एक मासूम बच्चा जिंदा फंसा मिला. लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना हाथों से मलबा हटाकर बच्चे को बाहर निकाला. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग ढही हुई इमारत के मलबे में किसी जिंदा व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं.
कोलंबिया में सोमवार को आए 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. इस भयानक आपदा के बीच से एक बेहद भावुक और चमत्कारिक खबर सामने आई है. करीब 48 घंटे बाद वहां मलबे के ढेर से एक नन्हें मासूम बच्चे को सुरक्षित जिंदा बाहर निकाला गया. लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना हाथों से मलबा हटाकर बच्चे को बाहर निकाला.
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग ढही हुई इमारत के मलबे में किसी जिंदा व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने नीचे फंसे एक शख्स से पूछा कि क्या वह अकेला है. अंदर से धीमी आवाज आई कि एक बच्चे के साथ हूं.
इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तेजी से मलबा हटाना शुरू कर दिया. उनके पास भारी मशीनें नहीं थीं, इसलिए वे अपने हाथों से कंक्रीट और मलबे के टुकड़े हटाते रहे. कुछ ही देर बाद मलबे के नीचे से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई देने लगी.
वीडियो आपको विचलित कर सकता है



