Inspirational Quotes by Priyanka Chopra: खुद को किसी ढांचे में फिट मत करो, अपनी राह खुद बनाओ, स्टूडेंट्स के लिए बड़ी सीख

Last Updated:September 08, 2026, 09:13 IST
Priyanka Chopra Inspirational Quote: कई बार जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए हमें किसी बने-बनाए रास्ते की तलाश रहती है. खासकर पढ़ाई और करियर के समय स्टूडेंट्स पर यह दबाव ज्यादा होता है कि वे वही करें जो बाकी लोग कर रहे हैं लेकिन प्रियंका चोपड़ा का एक विचार इस सोच को बदलने की सीख देता है. उनका कहना है कि खुद को किसी तय जगह में फिट करने की कोशिश करने के बजाय उन सीमाओं को तोड़ना चाहिए जो आपको आगे बढ़ने से रोक रही हैं.Priyanka Chopra Quotes, Priyanka Chopra Inspirational Quotes: प्रियंका चोपड़ा की ये बात हर स्टूडेंट को जरूर पढ़नी चाहिए.
Priyanka Chopra Inspirational Quote: पढ़ाई और करियर की राह हमेशा आसान नहीं होती. कई बार हमें लगता है कि आगे बढ़ने के लिए हमें वही रास्ता चुनना होगा, जिस पर पहले से दूसरे लोग चल रहे हैं. कभी परिवार की उम्मीदें सामने होती हैं कभी समाज की सोच और कभी यह डर कि अगर हमने कुछ अलग करने की कोशिश की तो क्या होगा. ऐसे समय में खुद पर भरोसा रखना सबसे जरूरी होता है.जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक विचार इसी सोच को मजबूत करता है. उनका कहना है-‘Don’t try to squeeze into a glass slipper. Instead, shatter the glass ceiling.’ यानी सिर्फ इसलिए खुद को किसी तय ढांचे में फिट करने की कोशिश मत कीजिए क्योंकि वह रास्ता पहले से बना हुआ है. अगर कोई सीमा आपको आगे बढ़ने से रोक रही है तो उसे तोड़कर अपनी जगह बनाइए.
हर किसी के लिए एक जैसा रास्ता नहीं होता
स्टूडेंट लाइफ में अक्सर यह दबाव रहता है कि पढ़ाई के बाद वही करियर चुना जाए जिसे लोग सुरक्षित या बेहतर मानते हैं. कोई कहता है कि इंजीनियरिंग करो, कोई मेडिकल की सलाह देता है तो कोई सरकारी नौकरी को सबसे अच्छा विकल्प बताता है लेकिन हर विद्यार्थी की रुचि, क्षमता और सपना अलग होता है.इसका मतलब यह नहीं कि सलाह को नजरअंदाज कर देना चाहिए. बल्कि जरूरी यह है कि दूसरों की बात सुनने के बाद अपने लिए सही फैसला खुद लिया जाए. अगर आपकी रुचि किसी ऐसे क्षेत्र में है जिसे लोग कम जानते हैं तो सिर्फ डर की वजह से अपने सपने को छोड़ देना सही नहीं है.
मुश्किलें आएं तो खुद को छोटा न समझें
अपने लिए अलग रास्ता चुनने पर मुश्किलें आना तय है. शुरुआत में असफलता मिल सकती है.लोग सवाल उठा सकते हैं और कई बार खुद पर भी शक होने लगता है लेकिन यही वह समय होता है जब मेहनत और धैर्य सबसे ज्यादा काम आते हैं.किसी परीक्षा में कम नंबर आना, किसी कॉलेज में एडमिशन न मिलना या मनचाही नौकरी न मिलना आपकी पूरी क्षमता तय नहीं करता. एक नाकामी सिर्फ यह बताती है कि उस कोशिश का नतीजा आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं आया. इसके बाद दोबारा कोशिश करने का रास्ता हमेशा खुला रहता है.
पढ़ाई सिर्फ नंबरों तक सीमित नहीं
एजुकेशन का असली मकसद सिर्फ अच्छे नंबर हासिल करना नहीं है. पढ़ाई हमें सोचने, सवाल पूछने, फैसले लेने और मुश्किल परिस्थितियों से निपटना भी सिखाती है इसलिए अगर कोई स्टूडेंट अपने लिए अलग रास्ता चुनना चाहता है तो उसे अपने ज्ञान और स्किल पर लगातार काम करते रहना चाहिए.प्रियंका चोपड़ा के इस विचार को आसान भाषा में समझें तो बात इतनी सी है कि दूसरों की बनाई सीमाओं में खुद को फिट करने के बजाय अपनी क्षमता को पहचानिए और जरूरत पड़े तो अपनी राह खुद बनाइए.
मंजिल बड़ी हो तो सोच भी बड़ी रखनी होगी
हर सफलता की शुरुआत एक छोटे से फैसले से होती है. हो सकता है कि आज आपका सपना दूसरों को मुश्किल या असंभव लगे लेकिन लगातार मेहनत,सही दिशा और खुद पर भरोसे से चीजें बदल सकती हैं इसलिए अगर पढ़ाई या करियर के सफर में कभी लगे कि आपके लिए कोई जगह नहीं है, तो खुद को रोकिए मत. अपनी तैयारी मजबूत कीजिए.अपनी कमियों पर काम कीजिए और आगे बढ़ते रहिए.किसी और के बनाए ढांचे में फिट होना ही सफलता नहीं है.कभी-कभी असली सफलता उस ढांचे को तोड़कर अपनी पहचान बनाने में होती है.
About the AuthorDhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर
वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी (Network18 Digital)में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पिछले 16 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इस दौरान प्रिंट, डिजिटल और टेलीविजन मीडिया में काम कर…
और पढ़ेंFirst Published :
September 08, 2026, 09:13 IST



