Sports

IPL Trade: कितने करोड़ रुपये में दिल्ली में ट्रेड हुए ऋषभ पंत? लखनऊ में मिलते थे रिकॉर्ड 27 CR

होमखेलक्रिकेट

कितने करोड़ रुपये में दिल्ली में ट्रेड हुए ऋषभ पंत? लखनऊ में मिलते थे 27cr

Last Updated:June 23, 2026, 15:01 IST

Kuldeep Yadav Rishabh Pant IPL Trade: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के तौर पर दो खराब सत्र के बाद ऋषभ पंत की वेतन में 12 करोड़ रुपये की भारी कटौती के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापसी हो रही है. दिल्ली कैपिटल्स के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव के साथ हुई एक ‘हाई-प्रोफाइल ट्रेड में पंत 15 करोड़ रुपये में अपनी पुरानी फ्रेंजाइजी में वापस आ गए हैं.कितने करोड़ रुपये में दिल्ली में ट्रेड हुए ऋषभ पंत? लखनऊ में मिलते थे 27crZoomऋषभ पंत और कुलदीप यादव का ट्रेड

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए पहली ट्रेड डील फाइनल हो गई है. लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए दो सीजन खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में वापस आ गए हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स से कुलदीप यादव लखनऊ सुपरजायंट्स में जाएंगे. इस डील में पंत को 12 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है.

दरअसल, आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में एलएसजी ने पंत को 27 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था और कप्तान भी बनाया, जो लीग के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी रकम थी. लेकिन पंत की कप्तानी लखनऊ दोनों ही सीजन प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई. ऐसे में फ्रेंचाइजी ने पंत से अपना पीछा छुड़ा लिया है. वहीं, कुलदीप की बात करें तो लखनऊ ने उन्हें 13.5 करोड़ में अपनाया है, जबकि आईपीएल 2027 के लिए ऋषभ पंत की सैलरी अब 15 करोड़ हो गई.

🚨 Announcement 🚨

Rishabh Pant all set to rejoin #DC at INR 15 Crore whereas Kuldeep Yadav will join #LSG at INR 13.5 Crore.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj