Health

क्या वाकई कच्चा प्याज लू से बचाने में असरदार? एक्सपर्ट ने बताई हकीकत, आप भी जान लीजिए

Last Updated:May 03, 2026, 21:26 IST

Onion Benefits in Summer: गर्मियों में कच्चा प्याज खाने से शरीर को कुछ हद तक ठंडक मिल सकती है. इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो लू से बचाव करने में असरदार होते हैं. हालांकि लू से बचने के लिए प्याज के अलावा सही हाइड्रेशन और सावधानी बेहद जरूरी है. अगर आप जरा सी लापरवाही करेंगे, तो लू का शिकार हो जाएंगे.क्या वाकई कच्चा प्याज लू से बचाने में असरदार? एक्सपर्ट से जान लीजिए हकीकतZoomकच्चा प्याज खाने से लू से कुछ हद तक बचाव हो सकता है.

Garmi Me Kacha Pyaj Khane Ke Fayde: गर्मियों में जब आसमान से आग बरसती है, तब इसकी चपेट में आना जानलेवा साबित हो सकता है. गर्मियों में लू यानी हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है. जो लोग धूप में कई घंटों तक काम करते हैं, उन्हें लू का खतरा सबसे ज्यादा होता है. चिलचिलाती धूप, गर्म हवाएं और शरीर में पानी की कमी मिलकर लू का कारण बनते हैं. ऐसे में लोग बचाव के लिए कई घरेलू उपाय अपनाते हैं, जिनमें से एक है कच्चा प्याज खाना. सालों से यह मान्यता चली आ रही है कि प्याज शरीर को ठंडा रखता है और लू से बचाने में मदद करता है. अव सवाल है कि क्या यह सच है या सिर्फ मिथक है?

यूपी के गाजियाबाद स्थित रंजना न्यूट्रीग्लो क्लीनिक की फाउंडर और डाइटिशियन रंजना सिंह ने को बताया गर्मियों में कच्चा प्याज खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. प्याज में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के तापमान को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं. इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को अंदर से ठंडक देने का काम करते हैं. कच्चा प्याज खाने से पसीना आने की प्रक्रिया बेहतर होती है, जिससे शरीर का तापमान कंट्रोल रहता है. यही कारण है कि गर्मियों में सलाद के रूप में प्याज खाने की सलाह दी जाती है.

डाइटिशियन ने बताया कि यह समझना जरूरी है कि प्याज अकेले लू से पूरी तरह बचाव नहीं कर सकता. लू से बचने के लिए सबसे जरूरी है शरीर को हाइड्रेट रखना. पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ, नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करना बेहद जरूरी है. प्याज को आप एक सपोर्टिंग फूड के रूप में जरूर शामिल कर सकते हैं, लेकिन इसे ही पूरी सुरक्षा मान लेना सही नहीं होगा. अगर आप लू से बचना चाहते हैं, तो अपने खानपान में संतुलन रखना बेहद जरूरी है. हल्का और पौष्टिक भोजन करें, ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाने से बचें. साथ ही ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें और धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें. दोपहर के समय बाहर जाने से बचना भी एक महत्वपूर्ण सावधानी है.

एक्सपर्ट के मुताबिक प्याज गर्मियों में एक उपयोगी और हेल्दी फूड जरूर है, जो शरीर को कुछ हद तक ठंडक देने में मदद करता है, लेकिन लू से बचाव के लिए सिर्फ इसी पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है. सही खानपान, पर्याप्त पानी और सावधानी ही आपको इस भीषण गर्मी में सुरक्षित रख सकते हैं. अगर आपको लू के लक्षण नजर आएं, तो इसमें बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें और जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलकर अपना ट्रीटमेंट कराएं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.About the Authorअमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj