Ishan Kishan Double Century: ईशान किशन ने फाइनल में 270 रन ठोक बदल दिया इतिहास, दलीप ट्रॉफी में पहली बार हुआ ऐसा

होमखेलक्रिकेट
ईशान किशन ने फाइनल में 270 रन ठोक बदला इतिहास, दलीप ट्रॉफी में पहली बार ऐसा
Last Updated:September 07, 2026, 21:31 IST
ishan kishan record: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान किशन का बल्ला जमकर गरजा. साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में ईशान किशन ने 270 रन बनाए. इस पारी के साथ उन्होंने कई रिकॉर्ड भी ध्वस्त किए. ईशान किशन ने एक ऐसा रिकॉर्ड भी नाम किया, जो 65 साल के दलीप ट्रॉफी इतिहास में कभी किसी खिलाड़ी ने नहीं किया.ईशान किशन दलीप ट्रॉफी फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले कप्तान बने.
नई दिल्ली. दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन की टक्कर जारी है. चेन्नई में खेले जा रहे इस मुकाबले में ईस्ट जोन की कप्तानी संभाल रहे ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़कर तहलका मचाया. पहले दिन शतक जड़कर नाबाद रहे ईशान ने दूसरे दिन आकर 270 रन की ऐतिहासिक पारी खेली. ईशान ने दोहरा शतक जड़कर कई बड़े रिकॉर्ड नाम किए, लेकिन 250 रन का आंकड़ा छूते ही इस भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने एक ऐसा कारनामा किया, जो दलीप ट्रॉफी के इतिहास में इससे पहले तक कोई नहीं कर पाया था.
ईशान ने 301 गेंदों में 27 चौके और 7 छक्कों के साथ 270 रन की पारी खेली. इसके साथ ही ईशान किशन दलीप ट्रॉफी फाइनल के इतिहास में 250 या इससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले पहले कप्तान बन गए हैं. इसके अलावा ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में आठवें स्थान पर काबिज कर लिया है.
इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड रमन लांबा के नाम दर्ज है. उन्होंने 1987 में नॉर्थ जोन के लिए खेलते हुए वेस्ट जोन के 320 रन की पारी खेली थी. उनके अलावा दलीप ट्रॉफी में तिहरा शतक सिर्फ एक और बल्लेबाज ने ठोका है. ये नाम है- जीके खोदा का, जिन्होंने 2001 में सेंट्रल जोन के लिए नाबाद 300 रन बनाए थे. इस लिस्ट में ईशान किशन से ऊपर अन्य बल्लेबाजों में एसएस भावे (292), अरुण लाल (287), संजय मांजरेकर (278), एलएस राजपूत (275) और वीरेंद्र सहवाग (274) हैं.
ईस्ट जोन के लिए ये कारनामा करने वाले तीसरे बल्लेबाजईशान अरुण लाल और सबा करीम के बाद ईस्ट जोन की तरफ से दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने. ईशान दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में शतक लगाने वाले ईस्ट जोन के पहले बल्लेबाज भी बने. ईशान से पहले खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ऋद्धिमान साहा के नाम दर्ज था, जिन्होंने 2012 के फाइनल में 170 रन बनाए थे. ईशान ओवरऑल दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में 200 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले सातवें बल्लेबाज बन हैं.
बतौर विकेटकीपर फाइनल में खेली सबसे बड़ी पारीबतौर विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान दलीप ट्रॉफी के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बने हैं. उन्होंने दिनेश कार्तिक के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. कार्तिक ने साल 2010 में दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन की ओर से खेलते हुए 183 रनों की दमदार पारी खेली थी. ईशान दलीप ट्रॉफी के फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर कप्तान भी हैं. ईशान वनडे इंटरनेशनल और दलीप ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं.
About the AuthorShivam Upadhyay
परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 07, 2026, 21:31 IST



