पुष्कर मेला बना ठंड और बारिश की मार का अखाड़ा! पशुपालकों की बढ़ी मुश्किलें, तंबू उड़े, नेटवर्क ने तोड़ी कमर

Last Updated:October 29, 2025, 19:26 IST
Ground Report : अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले में इस बार मौसम ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. हजारों पशुपालक ठंड और बारिश के बीच खुले आसमान तले अपने पशुओं के साथ डटे हुए हैं. तेज हवाओं से तंबू उड़ गए, कई पशु बीमार पड़ने लगे हैं और नेटवर्क की समस्या ने परेशानी दोगुनी कर दी है. बावजूद इसके मेले की रौनक बरकरार है.
अजमेर : अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले की औपचारिक शुरुआत 22 अक्टूबर से हो चुकी है. सबसे बड़े और ऐतिहासिक पशु मेलों में से एक यह मेला इस बार भी हजारों पशुपालकों और लाखों दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. राजस्थान सहित मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात और हरियाणा जैसे राज्यों से बड़ी संख्या में पशुपालक अपने-अपने पशुओं – ऊंट, घोड़े, गाय, बैल और भैंसों को लेकर पुष्कर पहुंच चुके हैं. लेकिन इस बार मौसम ने मेले में पहुंचने वाले पशुपालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.
सोमवार को हुई अचानक बारिश के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई है. रात के समय तापमान में गिरावट के कारण पशुपालक और उनके पशु दोनों ही कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं. खुले मैदान में डेरा जमाए पशुपालकों के लिए यह मौसम चुनौती बन गया है. न्यूज 18 लोकल की टीम ने जब पुष्कर पशु मेले में आए पशुपालकों से बात की तो नागौर से आए पशुपालक मानसिंह ने बताया कि “सोमवार की बारिश के बाद से ठंड काफी बढ़ गई है. तेज हवाओं से हमारे तंबू उड़ गए, जिससे पशुओं को संभालना मुश्किल हो गया. बारिश के दौरान तो हम खुद भी भीग गए थे.
प्रशासन को नेटवर्क की व्यवस्था करनी चाहिएवहीं मौजूद पशुपालक विक्रम ने बताया कि ठंड बढ़ने से पशुओं का बीमार होने का डर लगा रहता है. क्योंकि बारिश और ठंड के कारण पशु कांपने लगते हैं. ऐसे मौसम में व्यापार पर भी असर पड़ा है उन्होंने आगे कहा कि यहां नेटवर्क की भी समस्या है. नेटवर्क नहीं होने के कारण उन्हें अक्सर दूर जाकर संपर्क करना पड़ता है. हमारे जैसे लोग दूर-दराज के इलाकों से आते हैं, और मेले में मोबाइल नेटवर्क का न होना बड़ी दिक्कत का कारण हैं. प्रशासन को यहां नेटवर्क टॉवर या अस्थायी सुविधा की व्यवस्था करनी चाहिए.
Rupesh Kumar Jaiswal
रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन…और पढ़ें
रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन… और पढ़ें
Location :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
October 29, 2025, 19:26 IST
homerajasthan
ठंड-बारिश ने बढ़ाई पशुपालकों की मुश्किलें, पुष्कर मेले में हाहाकार



