Rajasthan

मजदूरी का झांसा, शराब और फिर कत्ल… जालोर पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री

Last Updated:June 28, 2026, 16:14 IST

Jalore Blind Murder Case: जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया. जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी. आरोपियों ने मजदूरी का झांसा देकर राजेंद्र कुमार मीणा को अपने साथ ले जाकर शराब पिलाई और उसकी हत्या कर शव सरहद मडला क्षेत्र में फेंक दिया. एफएसएल, साइबर सेल, मोबाइल कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

ख़बरें फटाफट

मजदूरी का झांसा, शराब और फिर कत्ल... जालोर पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केसZoomजालोर के आहोर थाना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया

जालोर. राजस्थान के जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. आरोपियों ने पहले युवक को मजदूरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गए, फिर उसे शराब पिलाकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद शव को सरहद मडला क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए.

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.  24 जून को आहोर थाना क्षेत्र के सरहद मडला इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. शिनाख्त के बाद मृतक की पहचान पाली जिला के रानीगांव निवासी राजेंद्र कुमार मीणा रूप में हुई. इसके बाद मृतक की मां सारकी देवी की रिपोर्ट पर 25 जून को हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

एफएसएल, साइबर सेल और सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल एमओबी टीम और साइबर सेल की मदद ली. घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की गई. जांच के दौरान पुलिस मुख्य संदिग्ध रमेश कुमार मीणा और उसके सहयोगी अभिषेक मीणा तक पहुंची. पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या की साजिश और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

पत्नी और प्रेमी ने मिलकर रची साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक राजेंद्र कुमार की शादी करीब 15 वर्ष पहले ममता से हुई थी. पिछले 8 से 10 महीनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते ममता अपने पीहर में रह रही थी. इसी दौरान उसकी नजदीकियां रमेश मीणा से बढ़ गईं. दोनों ने साथ रहने और शादी करने का फैसला किया, लेकिन राजेंद्र उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था. इसके बाद दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

मजदूरी का झांसा देकर शराब पिलाया और कर दी हत्या

योजना के तहत रमेश मीणा ने अपने रिश्तेदार अभिषेक मीणा को भी साजिश में शामिल किया. दोनों बाइक से पाली जिले के रानीगांव पहुंचे और राजेंद्र को अच्छी मजदूरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले आए. रास्ते में उसे अत्यधिक शराब पिलाई गई. जब वह पूरी तरह नशे में हो गया, तब आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को आहोर थाना क्षेत्र के सरहद मडला इलाके में फेंककर फरार हो गए.

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है. रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन, अन्य साक्ष्य और इस हत्या की साजिश में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच की जाएगी. पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहनता से पड़ताल की जा रही है.

About the Authordeep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jalor,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj