World

Japan Wildfire: 11 दिन से धधक रहे थे जापान के जंगल 1633 हेक्टेयर खाक होने के बाद आग पर काबू

Last Updated:May 03, 2026, 17:23 IST

Japan Wildfire: जापान में पिछले 11 दिनों से आग लगी हुई थी. इसे काबू करने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे थे और आखिरकार जब 1633 हेक्टेयर के जंगल तबाह हो गए, तब आग काबू में आ गई.

ख़बरें फटाफट

11 दिन से धधक रहे थे जापान के जंगल, 1633 हेक्टेयर खाक होने के बाद आग पर काबूZoomजापान में 11 दिन बाद बुझी आग. (Reuters)

टोक्यो: जापान के उत्तर-पूर्वी हिस्से में लगी भीषण जंगल की आग 11 दिनों बाद काबू में आई. स्थानीय अधिकारियों और फायर एजेंसी के अनुसार, इस आग में 1,633 हेक्टेयर क्षेत्र जलकर खाक हो गया, जो पिछले 30 वर्षों में दूसरी सबसे बड़ी घटना बताई जा रही है. जापानी न्यूज एजेंसी क्योदो के मुताबिक आग 22 अप्रैल को ओत्सुची में शुरू हुई थी. अग्नि और आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक इस दौरान कुल आठ इमारतें भी जलकर नष्ट हो गईं.

ओत्सुची के मेयर कोजो हिरानो ने कहा- ‘फायर अधिकारियों के साथ मौके का दौरा करने के बाद हमें सूचित किया गया कि स्थिति को अब कंट्रोल में माना जा सकता है. फायर अधिकारियों के साथ इलाके का दौरा करने के बाद उन्हें बताया गया कि आग पर काबू पा लिया गया है.’ उन्होंने आग पर काबू पाने का क्रेडिट हवाई और जमीनी फायरफाइटिंग ऑपरेशन के साथ-साथ भारी बारिश को दिया. हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कहीं-कहीं अंगारे बचे हो सकते हैं.

बारिश ने आग काबू करने में दी मदद

क्षेत्र में लगातार बारिश होने के बाद हालात में सुधार आया और इस सप्ताह की शुरुआत में लोगों के लिए जारी किए गए निकासी आदेश भी हटा लिए गए. गौरतलब है कि पिछले साल भी इवाते प्रीफेक्चर के ओफुनातो में जंगल की आग लगी थी (2,600 हेक्टेयर), जिसे जापान के जंगल में लगी दूसरे सबसे बड़ी आग की घटना माना गया. इससे पहले 1975 में होक्काइडो के उत्तरी द्वीप कुशिरो में 2,700 हेक्टेयर जमीन आग की भेंट चढ़ गई थी. वहीं वैज्ञानिक इसे क्लाइमेट चेंज को मानते हैं. जिनका मानना है कि ड्राई वींटर्स की मियाद लंबी होती है और इस दौरान सूखे से जंगल में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है.

क्यों जापान में लगती है आग?

मार्च से मई के बीच जापान में वसंत का मौसम होता है. इस समय बारिश कम होती है और हवा सूखी रहती है. जापान में जंगल की आग अपेक्षाकृत कम लगती है, लेकिन जब लगती है तो तेजी से फैल जाती है. मार्च से मई के बीच जापान में वसंत का मौसम होता है. इस समय बारिश कम होती है और हवा सूखी रहती है. पेड़ों के पुराने पत्ते, घास और सूखी लकड़ियों की वजह से आग पकड़ लेती है और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की वजह से तेजी फैल जाती है और काबू करना मुश्किल हो जाता है.

About the AuthorPrateeti Pandey

में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj