Jodhpur ASI Bribe Case: मारपीट केस में मदद के नाम पर 40 हजार की रिश्वत लेते एसीबी के ट्रैप में फंसा एएसआई

Last Updated:July 06, 2026, 20:09 IST
Jodhpur ASI Bribe Case:जोधपुर में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शास्त्री नगर थाने में तैनात ASI हरदेवराम को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया. आरोपी पर मारपीट के एक मामले में मदद करने और नाम हटाने के बदले 50 हजार रुपये मांगने का आरोप था. शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप लगाकर उसे परिवादिया के घर पर रिश्वत लेते पकड़ लिया. मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है.
जोधपुर. पुलिस कमिश्नरेट के शास्त्री नगर थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) हरदेवराम को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जोधपुर ACB स्पेशल यूनिट ने ट्रैप लगाकर की. जानकारी के अनुसार, एक महिला ने ACB में शिकायत दी थी कि उसके पति से जुड़े एक मारपीट के मामले में जांच चल रही है. इसी केस में ASI हरदेवराम जांच अधिकारी था. आरोप है कि उसने महिला के पति के खिलाफ दर्ज केस में मदद करने और नाम हटाने के बदले 50,000 रुपये की मांग की थी. शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पहले ही 5,000 रुपये खर्चा पानी के नाम पर ले लिए थे. इसके बाद वह लगातार बाकी रकम की मांग कर रहा था और दबाव बना रहा था.
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का जांच की. शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई गई. योजना के तहत परिवादी महिला को पैसे देने के लिए तैयार किया गया. एसीबी की टीम ने निगरानी रखते हुए कार्रवाई की. जैसे ही एएसआई हरदेवराम ने महिला के घर पहुंचकर 40,000 रुपये लिए और उन्हें अपनी जेब में रखा, टीम ने तुरंत उसे पकड़ लिया. एसीबी अधिकारियों ने मौके पर ही आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई, इसके बाद उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. अब उससे पूछताछ की जा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं या क्या इससे जुड़े अन्य लेन-देन हुए हैं. एसीबी अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई पूरी तरह गोपनीय तरीके से की गई थी. विभाग का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.
About the AuthorMonali Paul
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jodhpur,Rajasthan



