Rajasthan

Kaila Devi Mela 2026: कैलादेवी मेले में लाखों श्रद्धालुओं की दस्तक, 48 CCTV और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

Last Updated:September 29, 2026, 18:14 IST

Kaila Devi Mela 2026: भरतपुर के झील का बाड़ा स्थित प्रसिद्ध कैलादेवी धाम में 10 से 26 अक्टूबर तक लक्खी मेला आयोजित होगा. लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक, 48 CCTV कैमरे, 24 घंटे चिकित्सा, पानी और बिजली की विशेष व्यवस्थाएं की हैं.

भरतपुर. जिले के बयाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कैलादेवी धाम झील का बाड़ा में शारदीय नवरात्र के अवसर पर लगने वाले लक्खी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं. इस बार मेला 10 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा हर साल चैत्र और शारदीय नवरात्र के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर पानी, बिजली, चिकित्सा और यातायात तक की व्यवस्थाओं का खाका तैयार कर लिया है. मेले की व्यवस्थाओं को लेकर मंदिर परिसर में एसडीएम एवं मेला मजिस्ट्रेट अल्का श्रीवास्तव ने बैठक ली बैठक में अधिकारियों को मेले से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए.

सुरक्षा और यातायात रहेगा सबसे बड़ा फोकस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी वाहनों को रेलवे क्रॉसिंग से पहले ही रोकने की व्यवस्था की जाएगी. मंदिर की ओर आने वाले वाहनों को तीनों दिशाओं में करीब दो किलोमीटर पहले रोका जाएगा. बस स्टैंड, कालीसिल, रवि-अमृत कुंड और झील चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा. जेबकतरी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे. पूरे मेला क्षेत्र और मंदिर परिसर की निगरानी 48 सीसीटीवी कैमरों से होगी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेले में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी. डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, जीवनरक्षक दवाइयों के साथ भरतपुर से एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी.

खाद्य पदार्थों की जांच, फॉगिंग, दवा और आइसोलेशन कक्ष की भी व्यवस्था की जाएगी. वहीं बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए दो फीडरों से सप्लाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं. पुराने और ढीले तारों को दुरुस्त करने के साथ अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई की जाएगी. जलदाय विभाग रवि-अमृत कुंड और कालीसिल में पर्याप्त स्वच्छ पानी बनाए रखेगा. प्रशासन का लक्ष्य है.कि मेला शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि नवरात्र के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

September 29, 2026, 18:14 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj