Entertainment

समय रैना के शो में करण औजला ने दिया था मालदीव ट्रिप का तोहफा, हनीमून वीडियो में कपल की खुशी पर फिदा हुए रितेश देशमुख

Last Updated:August 04, 2026, 19:47 IST

सिंगर करण औजला ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ के कपल को मालदीव ट्रिप स्पॉन्सर की. रितेश देशमुख ने कपल का हनीमून वीडियो शेयर किया, जिसमें वे करण औजला को धन्यवाद दे रहे हैं.समय रैना के शो में करण औजला ने दिया था मालदीव ट्रिप का तोहफा, हनीमून वीडियो Zoom

‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ के हालिया एपिसोड में सिंगर करण औजला ने एक कपल को मालदीव की ट्रिप स्पॉन्सर की थी. अब कपल का ये सपना पूरा हो चुका है. दोनों के हनीमून से वीडियो भी सामने आया है जिसे खुद एक्टर रितेश देशमुख ने शेयर किया है. रितेश देशमुख भी इस कपल की क्यूट लवस्टोरी को सुनकर इंप्रेस हो गए और अपना रिएक्शन दिया. चलिए दिखाते हैं दोनों का वीडियो.

कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ के इस एपिसोड में करण औजला, तन्मय भट, गुरलीन पन्नू और राहुल दुआ बतौर जज नजर आए. इस एपिसोड में एक कपल ऐसा पहुंचा, जिसकी क्यूट सी लवस्टोरी सुन सभी जज इंप्रेस हो गए. करण औजला ने कपल को मालदीव की टिकट भी गिफ्ट में दी थी.

रितेश देशमुख ने शेयर किया वीडियोअब कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जहां दोनों ट्रिप का सुंदर नजारा दिखाते हैं और सिंगर को शुक्रिया कहते हैं. इस वीडियो को एक्टर रितेश देशमुख ने शेयर किया. उन्होंने लिखा, ‘ये कपल समय रैना के शो में पहुंचे थे. इनके पास घूमने के लिए पैसे नहीं थे. इनकी विश को करण औजला ने पूरा किया. ताकि वह अपना ड्रीम वेकेशन का लुत्फ उठा सके. अब देखिए दोनों इस सरप्राइज से कितना खुश हैं.’

The couple who appeared on Samay Raina’s show couldn’t afford their Maldives trip.

Karan Aujla gifted them the tickets so they could finally enjoy their dream vacation.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj