National

Ketan Agarwal Murder Case Live Updates: क्या सिया ने ही गायब किया था केतन का पासपोर्ट, कैब ड्राइवर के बयान से नया ट्विस्ट

Last Updated:June 29, 2026, 09:11 IST

Ketan Agarwal Murder Case Live Updates: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आज दोनों मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को पुणे ग्रामीण कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस दोनों की हिरासत बढ़ाने की मांग कर स…और पढ़ेंक्या सिया ने ही गायब किया था केतन का पासपोर्ट? कैब चालक के बयान से नया ट्विस्टZoom

सिया गोयल और चेतन चौधरी पर केतन अग्रवाल की हत्या करने का आरोप है.

Pune Ketan Agarwal Murder Case Live Updates: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में सोमवार को जांच एक अहम पड़ाव पर पहुंच गई है. इस मामले के दोनों मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को आज पुणे ग्रामीण अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस दोनों आरोपियों की हिरासत बढ़ाने की मांग कर सकती है, क्योंकि जांच अभी कई अहम पहलुओं पर जारी है.

इससे पहले लोनावाला पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी सिया गोयल को लोहगढ़ किले ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया था. पुलिस ने उसी जगह पहुंचकर पूरे घटनाक्रम को दोबारा समझने की कोशिश की, जहां से केतन अग्रवाल को कथित तौर पर 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया गया था. इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पूरे किले को आम पर्यटकों के लिए बंद रखा गया था और केवल जांच टीम को ही वहां जाने की अनुमति दी गई थी.

सूत्रों के मुताबिक, अब पुलिस की अगली कोशिश इस केस के दूसरे आरोपी चेतन चौधरी के साथ भी घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट करने की है. जांच एजेंसी यह जानना चाहती है कि वारदात के दौरान चेतन की भूमिका क्या थी, दोनों आरोपियों ने किस तरह पूरी साजिश को अंजाम दिया और घटनास्थल पर उनकी गतिविधियां क्या थीं. इससे पुलिस को दोनों आरोपियों के बयानों का मिलान करने और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में मदद मिलेगी.

Ketan Agarwal Murder Case Live Updates: क्या सिया ने ही गायब किया था मंगेतर केतन का पासपोर्ट, कैब ड्राइवर के बयान से केस में नया ट्विस्ट

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में एक नया मोड़ सामने आया है. जांच एजेंसियों की नजर अब उस घटना पर भी है, जो केतन की मौत से पहले मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुई थी. कैब ड्राइवर के बयान ने पुलिस की जांच को एक नए एंगल की ओर मोड़ दिया है.

ड्राइवर के मुताबिक, वह केतन अग्रवाल और उनकी मंगेतर सिया गोयल को पुणे से मुंबई एयरपोर्ट लेकर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में सिया ने कैब रुकवाने के लिए कहा और बाद में कार की डिक्की खुलवाई. रिपोर्ट के मुताबिक, कैब ड्राइवर जाधव ने बताया कि उसने सुबह करीब 10 बजे दोनों यात्रियों को पुणे से पिक किया था. ड्राइवर का दावा है कि शुरुआत में सिया कैब में बैठने से मना कर रही थी, लेकिन उसके भाई साहिल ने उसे गाड़ी में बैठने के लिए कहा. इसके बाद कैब रवेट पहुंची, जहां से केतन गाड़ी में सवार हुए और सभी मुंबई एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए.

ड्राइवर के अनुसार, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान सिया ने एक फूड मॉल के पास चाय पीने के लिए गाड़ी रुकवाई. करीब 10 मिनट बाद वह वापस आई और उसने कैब की डिक्की खोलने के लिए कहा. ड्राइवर ने दावा किया, “मैंने डिक्की खोल दी. उसने पर्स से कुछ सामान निकाला, लेकिन मुझे नहीं पता कि वह क्या था.’

पुलिस के लिए यह बयान इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि केतन का पासपोर्ट उसी समय के आसपास गायब होने की बात सामने आई थी, जब दोनों की बाली जाने की योजना थी. दोनों वहां प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए जाने वाले थे. अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि डिक्की से निकाली गई चीज क्या थी और क्या उसका केतन के पासपोर्ट गायब होने से कोई संबंध था. हालांकि, पुलिस अभी सभी दावों की पुष्टि सबूतों और डिजिटल जांच के आधार पर कर रही है.

Ketan Agarwal Murder Case Live Updates: सिया और चेतन की रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी पुणे पुलिस

पुणे ग्रामीण कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई भी काफी अहम मानी जा रही है. पुलिस आज इस मामले के दोनों मुख्य आरोपियों सिया गोयल और चेतन चौधरी की हिरासत बढ़ाने की मांग करेगी. इस सुनवाई के दौरान सिया गोयल और चेतन चौधरी के परिवार के सदस्य भी अदालत पहुंच सकते हैं. ऐसे में इस हाई-प्रोफाइल मामले की सुनवाई के दौरान अदालत परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाने की संभावना है.

Location :

Pune,Maharashtra

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj