Khatu Shyam Ji: खाटूश्याम जी में श्रद्धालुओं से पार्किंग विवाद पर पुलिस सख्त, DYSP ने दिए निर्देश

होमताजा खबरधर्म
खाटूश्याम जी में श्रद्धालुओं से पार्किंग विवाद पर सख्ती, DYSP ने दिए निर्देश
Last Updated:July 07, 2026, 13:46 IST
Khatushyam Ji Parking Dispute : खाटूश्याम जी में पार्किंग विवाद पर पुलिस सख्त हुई. DYSP राजेश जांगिड़ ने पार्किंग संचालकों संग मीटिंग कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए. खाटूश्याम जी में पुलिस प्रशासन के नियमों के अनुसार पार्किंग संचालित की जाएगी. जो इन नियमों की अवहेला करेगा उनकी पार्किंग बंद कर दी जाएगी. जिन पार्किंगो में कमी पाई गई है उन्हें तीन दिन का टाइम दिया है.
Khatu Shyam Ji: विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्याम जी में पार्किंग को लेकर श्रद्धालुओं और पार्किंग कर्मियों के बीच लगातार बढ़ रही मारपीट और बहस के मामले को लेकर अब पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है. बाबा श्याम कें दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को पार्किंग संबंधित कोई समस्या नहीं आए इसको लेकर डीवाईएसपी अधिकारी ने मोर्चा संभाला है. उन्होंने इस मामले को लेकर पार्किंग संचालकों जो बुलाकर मीटिंग की है.
डीवाईएसपी राजेश जांगिड़ ने बताया कि खाटूश्याम जी में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है. पहले के मकाबले अब भक्त खुद का वाहन लेकर आ रहे. ऐसे में पार्किंग को लेकर लगातार अवस्थाओं के मामले सामने आ रहे हैं और पार्किंग संचालक अपनी मर्जी से काम कर रहे हैं. इसी व्यवस्था को सुधारने के लिए पार्किंग संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए हैं.
पुलिस वेरिफिकेश जरूरी डीवाईएसपी राजेश जांगिड़ ने बताया कि सभी पार्किंग संचालकों और कर्मियो को पुलिस वेरिफिकेश कराने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा पार्किंग अवैध पार्किंग पर रोक लगाने को लेकर कार्यवाही शुरू की गई है. उन्होंने पार्किंग संचालक के आवश्यक दस्तावेज, पार्किंग का मालिकाना दस्तावेज और एग्रीमेंट की जानकारी पुलिस को देने के निर्देश दिए है. इसके अलावा पार्किंग स्थल पर सीसीटीवी कैमरे, सुलभ शौचालय, प्रशासन के निर्देश लिखे हुए बोर्ड जैसे व्यवस्थाएं भी करनी होगी.
प्रशासन ने तीन दिन का टाइम दियाउन्होंने बताया कि खाटूश्याम जी में पुलिस प्रशासन के नियमों के अनुसार पार्किंग संचालित की जाएगी. जो इन नियमों की अवहेला करेगा उनकी पार्किंग बंद कर दी जाएगी. जिन पार्किंगो में कमी पाई गई है उन्हें तीन दिन का टाइम दिया है, इसके बाद भी अगर वे नियमों को पालना नहीं करते हैं तो आवश्यक रूप से कानूनी कार्यवाही की जाएगी.
श्रद्धालुओं के साथ मारपीट नहीं करने की हिदायत डीवाईएसपी राजेश जांगिड़ ने बताया कि खाटूश्याम जी में पार्किंग को लेकर मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं. इसको लेकर भी सभी पार्किंग मालिकों को किसी भी श्रद्धालु के साथ मारपीट और बत्तमीजी नहीं करने की हिदायत दी है. अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि अगर किसी श्रद्धालु के साथ पैसो को लेकर विवाद होता है तो वे पुलिस को सूचना दे. उन्होंने बताया कि सभी पार्किंग संचालकों ने सभी दिशा निर्देशों को लेकर सहमति जताई है.
About the AuthorAnand Pandey
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Sikar,Sikar,Rajasthan



