King Release Date: ‘डर नहीं, दहशत हूं’, क्रिसमस 2026 पर आएगा ‘किंग’ का तूफान, शाहरुख खान के एक्शन अवतार ने बढ़ाया क्रेज

Last Updated:April 24, 2026, 17:50 IST
King Release Date: मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग का टीजर रिलीज होते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. ‘डर नहीं, दहशत हूं’ जैसे दमदार डायलॉग के साथ शाहरुख खान एक नए एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसने फिल्म को लेकर क्रेज कई गुना बढ़ा दिया है. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हाई-ऑक्टेन स्टंट्स, स्टाइलिश विजुअल्स और स्टार-स्टडेड कास्ट के चलते ‘किंग’ को साल की सबसे बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है. 
फिल्म इस साल 24 दिसंबर को रिलीज होगी.
नई दिल्ली. बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किंग का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है. इतना ही नहीं इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी गई है, मेकर्स ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए ऐलान किया कि यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पठान और जवान के बाद एक बार फिर शाहरुख फुल एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं. फैंस टीजर देख काफी एक्साइटेड हो गए हैं.
टीजर में शाहरुख खान एकदम नए और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं. सिल्वर हेयर लुक, हाई-ऑक्टेन एक्शन और स्टाइलिश विजुअल्स के साथ उनकी एंट्री फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. यह फिल्म रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और मारफ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनाई जा रही है.
कैसा है टीजर?
टीजर की शुरुआत ही उनके पावरफुल डायलॉग ‘डर नहीं, दहशत हूं’ से होती है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके बाद वह कहते हैं, ‘बस एक ही नाम’. बैकग्राउंड में बजता रैप और ‘इट जस्ट शो टाइम’ जैसे लिरिक्स फिल्म के ग्रैंड स्केल की झलक देते हैं. टीजर में शाहरुख खान एक नए एक्शन अवतार में जबरदस्त स्टंट करते दिख रहे हैं, जिसने फैंस को क्रेजी कर दिया है.
View this post on Instagram



