Rajasthan

देर रात 187 अफसरों का तबादला, जयपुर समेत कई जिलों में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर

Last Updated:May 13, 2026, 23:15 IST

Rajasthan RAS Transfer Posting List: राजस्थान में कार्मिक विभाग ने 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए, सबसे ज्यादा बदलाव जयपुर में, सरकार ने खाली पद भरने और प्रशासनिक ढांचा मजबूत करने की बात कही. इससे पहले हाल ही में 16 आरपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई थी, जिसके बाद जयपुर और अजमेर समेत कई जिलों में एसीबी में बड़ा बदलाव देखने को मिला था.देर रात 187 RAS अफसरों का तबादला, जयपुर समेत कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल!ZoomRAS Transfer Posting

जयपुर. राजस्थान में देर रात प्रशासनिक हलकों में फिर बड़ी हलचल देखने को मिली. कार्मिक विभाग ने 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिए. सूची सामने आते ही अलग-अलग जिलों में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. कई अधिकारी देर रात तक अपनी नई तैनाती की जानकारी लेते रहे.

इससे पहले हाल ही में 16 आरपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई थी, जिसके बाद जयपुर और अजमेर समेत कई जिलों में एसीबी में बड़ा बदलाव देखने को मिला था. अब आरएएस अधिकारियों की बड़ी सूची जारी होने के बाद प्रशासनिक ढांचे में फिर बदलाव की तस्वीर साफ दिखाई देने लगी है. जानकारी के मुताबिक इस बार जारी सूची में कुल 187 आरएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं. इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारी दी गई है.

पूरी लिस्ट के लिए यहां क्लिक करें-
RAS Transfer PDF

जयपुर में सबसे ज्यादा बदलावतबादला सूची में जयपुर जिला सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. यहां बड़ी संख्या में आरएएस अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है. इसके अलावा जोधपुर, अलवर, अजमेर, धौलपुर, टोंक और हनुमानगढ़ समेत राज्य के कई जिलों में भी अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है.

कार्मिक विभाग की तरफ से जारी आदेशों के मुताबिक सभी ट्रांसफर और पोस्टिंग पहले से खाली चल रहे पदों पर किए गए हैं. यानी सरकार ने रिक्त पदों को भरने के साथ प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश की है. सूत्रों के मुताबिक कुछ जिलों में लंबे समय से कई अहम पद खाली चल रहे थे. ऐसे में अब इन पदों पर अधिकारियों की तैनाती होने से प्रशासनिक कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है.

देर रात जारी हुई सूची से बढ़ी हलचलबुधवार देर रात जैसे ही तबादला सूची सामने आई, वैसे ही प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई. कई अधिकारी अपने नए जिलों और विभागों को लेकर चर्चा करते नजर आए. कुछ जगहों पर अधिकारियों के रिलीव होने और जॉइनिंग की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं.

राजस्थान में पिछले कुछ समय से लगातार प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहे हैं. पहले पुलिस विभाग में बदलाव, फिर एसीबी में फेरबदल और अब बड़ी संख्या में आरएएस अधिकारियों के तबादले को सरकार की प्रशासनिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.

हालांकि सरकार की तरफ से इसे सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बताया जा रहा है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में तबादले होने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इसके अलग-अलग मतलब निकाले जा रहे हैं.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj