Sports

करने दो जो बकवास करता है… बिना नाम लिए हरभजन सिंह ने एस श्रीसंत को दिया करारा जवाब, सुनते ही लग जाएगी मिर्ची

होमखेलक्रिकेट

करने दो जो बकवास करता है… बिना नाम लिए हरभजन ने श्रीसंत को दिया करारा जवाब

Last Updated:June 20, 2026, 07:08 IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने बिना नाम लिए क्रिकेटर एस श्रीसंत पर निशाना साधा है. हाल ही में श्रीसंत ने भी एक इंटरव्यू में हरभजन को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर थप्पड़ से दिक्कत है तो रिंग में आ जाओ.करने दो जो बकवास करता है... बिना नाम लिए हरभजन ने श्रीसंत को दिया करारा जवाबZoomहरभजन सिंह ने एस श्रीसंत पर किया रिएक्ट

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में हरभजन सिंह को लेकर विवादित बयान दिया था. इंटरव्यू का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में श्रीसंत हरभजन सिंह को चुनौती देते हुए कहते हैं कि अगर थप्पड़ से दिक्कत है तो आप बॉक्सिंग रिंग में आ जाओ. एस श्रीसंत के इस बयान के बाद अब हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर प्रतिक्रिया दी है.

हालांकि, हरभजन सिंह ने वीडियो क्लीप में श्रीसंत का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा पूर्व तेज गेंदबाज के लिए ही था. हरभजन सिंह ने अपने वीडियो में कहा, “किसी ने बहुत खूब कहा है कि करने दो जो लोग बकवास करते हैं. खाली बर्तन ही तो आवाज करते हैं.” श्रीसंत के बयान के बाद अब हरभजन सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj