Sports

Lionel Messi match time: आज कितने बजे शुरू होगा लियोनेल मेसी का मैच? भारत में कब खेला जाएगा अर्जेंटीना और अल्जीरिया का मुकाबला

होमखेलक्रिकेट

आज कितने बजे होगा मेसी का मैच? भारत में कब खेला जाएगा अर्जेंटीना का मुकाबला

Last Updated:June 16, 2026, 21:14 IST

Argentina vs Algeria Fifa World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के छठे दिन टूर्नामेंट के कुछ सबसे बड़े खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे. भारतीय समायुनसार 17 जून की आधी रात के बाद पांच मैच खेले जाएंगे. पूर्व चैंपियन फ्रांस और मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना क्रमशः सेनेगल और अल्जीरिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे, जबकि पुर्तगाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो 17 जून की रात को वर्ल्ड कप जीतने की अपनी नई कोशिश शुरू करेंगे.आज कितने बजे होगा मेसी का मैच? भारत में कब खेला जाएगा अर्जेंटीना का मुकाबलाZoomलियोनेल मेसी फीफा वर्ल्ड कप 2026

कनसास सिटी (अमेरिका): ब्राजील के बाद अगर किसी टीम के भारत में सबसे ज्यादा चाहने वाले होंगे तो वो टीम अर्जेंटीना ही होगी. वजह साफ है लियोनेल मेसी. फैंस के बीच G.O.A.T. के नाम से मशहूर लियोनेस मेसी ने जब अर्जेंटीना को कतर में हुआ पिछला वर्ल्ड कप जिताया तो लगा कि वह संन्यास ले लेंगे. मगर मेसी खेल रहे हैं और लगातार दूसरा फीफा विश्व कप जीतने यूएस पहुंच चुके हैं. एक तरीके से देखा जाए तो इंटर मियामी क्लब से खेलने वाले मेसी के लिए ये उनका होमग्राउंड ही होगा.

17 जून सुबह 6:30 बजे होगी अर्जेंटीना और अल्जीरिया की जंगअर्जेंटीना ग्रुप J में अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत अल्जीरिया के 16 जून को करने वाली है, मगर वस वक्त भारत में अगला दिन लग चुका है. इस हिसाब से मैच का सीधा प्रसारण 17 जून को सुबह 6:30 बजे से होगा. आठ बार के बैलोन डीओर विजेता 38 साल के लियोनेल मेसी एक्शन में नजर आएंगे. रात साढ़े 10 बजे पुर्तगाल का मैच है, जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम डोमेक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो से टकराएंगे.

बीते 64 साल में कोई टीम लगातार दो बार नहीं बनी चैंपियनविश्व कप के इतिहास में अभी तक केवल दो देश ही अपने खिताब का बचाव कर पाए हैं. इटली ने 1938 में और ब्राजील ने 1962 में यह कारनामा किया था. इसका मतलब है कि पिछले 64 साल से कोई भी टीम अपना खिताब नहीं बचा पाई है और अर्जेंटीना और उसके स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के लिए यह बड़ी चुनौती होगी. अर्जेंटीना हालांकि इतिहास में अपना नाम दर्ज करने के लिए प्रतिबद्ध है.

मेसी समेत अर्जेंटीना के आधा दर्जन खिलाड़ी चोटिलअर्जेंटीना अपने कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंतित हैं, जिनमें मेसी भी शामिल है जो मांसपेशियों में हल्के खिंचाव से जूझ रहे हैं, उनके अलावा निको पाज घुटने की चोट से उबर रहे हैं, जूलियन अल्वारेज को टखने में चोट लगी है. गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज के उंगली में फ्रैक्चर होने के बावजूद शुरुआती लाइनअप में शामिल होने की उम्मीद है. असली सवाल सिर्फ निकोलस टैग्लियाफिको को लेकर है, जो अपने बाएं पांव के पिछले हिस्से में मांसपेशियों में खिंचाव के बावजूद अभ्यास कर रहे हैं.

पेनल्टी शूटआउट से वर्ल्ड चैंपियन बना था अर्जेंटीना2022 में कतर में हुए पिछले वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने सऊदी अरब से मिली हार के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की थी. ग्रुप चरण के अपने बाकी बचे दो मैच में पोलैंड और मैक्सिको को हराया, क्वार्टरफाइनल में नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में पराजित किया और आखिर में एक और पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को हराकर अपना तीसरा विश्व खिताब जीता था.

About the AuthorAnshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj