16GB RAM और 512GB SSD वाला मैकबुक एयर M5 अब पहले से काफी सस्ता, ₹9,000 की छूट और बैंक ऑफर अलग से

अगर आप नया प्रीमियम लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है. ऐपल का लेटेस्ट MacBook Air M5 इस समय Flipkart पर आकर्षक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील का फायदा उठाकर ग्राहक इस लैपटॉप को 1 लाख रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं. ऐसे ऑफर आमतौर पर सीमित समय के लिए होते हैं, इसलिए इच्छुक खरीदारों के लिए यह सही समय साबित हो सकता है.
फ्लिपकार्ट पर ऐपल मैकबुक एयर M5 के 16GB यूनिफाइड मेमोरी और 512GB SSD स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,09,496 रुपये लिस्ट की गई है. यह इसकी मूल कीमत 1,19,900 रुपये से करीब 10,000 रुपये कम है. इसके अलावा SBI, ICICI Bank और Axis Bank के चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 9,000 रुपये का अडिशनल इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है. इस ऑफर के बाद लैपटॉप की प्रभावी कीमत घटकर 1,00,496 रुपये रह जाती है.
यही नहीं, फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने डिवाइस पर 51,550 रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट भी दे रहा है. इसमें 5,000 रुपये का अडिशनल एक्सचेंज बोनस शामिल है. हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने डिवाइस के मॉडल और उसकी स्थिति पर निर्भर करेगी.
कैसे हैं इस मैकबुक के स्पेसिफिकेशंस?फीचर्स की बात करें तो Apple MacBook Air M5 में 13.6 इंच का Liquid Retina डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 2560×1664 पिक्सल है. ये स्क्रीन 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है, जिससे इनडोर और आउटडोर दोनों परिस्थितियों में शानदार विजुअल अनुभव मिलता है.
लैपटॉप में ऐपल का नया M5 प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी का दावा करता है. इसके साथ 16GB यूनिफाइड मेमोरी और 512GB SSD स्टोरेज मिलता है, जिससे मल्टीटास्किंग और प्रोफेशनल वर्कलोड आसानी से संभाले जा सकते हैं.
MacBook Air M5 macOS Tahoe पर चलता है और इसका वजन सिर्फ 1.24 किलोग्राम है. इसमें बैकलिट Magic Keyboard, Force Touch Trackpad और 12MP Center Stage कैमरा भी दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए Thunderbolt 4 USB-C पोर्ट्स, MagSafe चार्जिंग, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 सपोर्ट मिलता है. ऐपल का दावा है कि यह लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 18 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है.
अगर आप प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ वाला लैपटॉप चाहते हैं, तो MacBook Air M5 पर चल रहा यह ऑफर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.



