Entertainment

मधुबाला के हीरो ने आधी उम्र की लड़की से किया निकाह, बरसों तक पहली पत्नी को दिया धोखा, छिपकर कर ली थी दूसरी शादी

Last Updated:April 28, 2026, 10:14 IST

पर्दे पर ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर एक्टर ने अपनी असल जिंदगी में कई महिलाओं के दिल तोड़े. उन्होंने पहले प्रेमिका का साथ छोड़ा और फिर पत्नियों को धोखा दिया. ये हीरो जिसकी आज बात कर रहे हैं वो दिलीप कुमार हैं. सिनेमा जगत में दिलीप कुमार का नाम आज भी अदब से लिया जाता है, लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखा.

नई दिल्ली. दिलीप कुमार ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर हैं. वे अपनी गहरी अदाकारी और नेचुरल एक्टिंग के लिए जाने जाते थे. 1940 और 50 के दशक में देवदास, मुगल-ए-आजम और नया दौर जैसी फिल्मों से वे मशहूर हुए और उन्होंने बॉलीवुड में अभिनय की शैली को नया रूप दिया.

दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान था. वे पेशावर में पैदा हुए थे. एक्टर पाकिस्तान से खाली हाथ भारत आए और उन्होंने फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई. युसूफ खान ने अपना नाम बदलकर दिलीप कुमार कर लिया और दशकों तक पर्दे पर राज किया.

1950 के दशक तक वे भारत के सबसे बड़े अभिनेता बन चुके थे. निर्देशक कहते थे कि वे अभिनय नहीं करते, बल्कि किरदार में ढल जाते हैं.1940 और 50 के दशक में देवदास, मुग़ल-ए-आज़म, नया दौर, आन, दाग, अंदाज़ और कोहिनूर जैसी फिल्मों से वे चर्चा में आए और अपने सहज अभिनय से बॉलीवुड में नई मिसाल कायम की.

Add as Preferred Source on Google

1951 में फिल्म ‘तराना’ के सेट पर दिलीप कुमार की मुलाकात मधुबाला से हुई. इस फिल्म के सेट पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा. मधुबाला और दिलीप कुमार के प्यार के किस्से पूरी इंडस्ट्री में मशहूर थे. दोनों ने करीबन 9 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था.

दिलीप कुमार और मधुबाला की लव स्टोरी में एक्ट्रेस के पिता की वजह से बड़ा ट्विस्ट आया था. दिलीप कुमार ने एक मुकदमे में मधुबाला के पिता के खिलाफ गवाही दी थी. उन्होंने निर्देशक के प्रति वफादारी को प्यार से ऊपर रखा और इसका असर दोनों के रिश्ते पर पड़ा.

मधुबाला और दिलीप कुमार उस कोर्ट केस के बाद अलग हो गए. दोनों ने अपनी राहें जुदा कर लीं. दिलीप कुमार से ब्रेकअप के बाद मधुबाला ने किशोर कुमार से शादी की और दिलीप अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए.

दिलीप कुमार ने 44 की उम्र में 22 साल छोटी सायरा बानो को अपना हमसफर बनाया. सायरा बानो एक्टर की फैन थीं. वो छोटी सी उम्र से उनकी दीवानी थीं और उनकी फोटोज को अपने कमरे में लगाया करती थीं.

सायरा बानो से शादी के बाद दिलीप कुमार ने उन्हें धोखा दिया. एक्टर का दिल पाकिस्तानी हसीना पर आ गया और उन्होंने पहली बेगम को बताए बिना ही दूसरी शादी कर ली थी. दिलीप कुमार ने 55 की उम्र में पाकिस्तानी महिला असमा से दूसरा निकाह लेकिन दो साल में उसे तलाक भी दे दिया.

पति से धोखा मिलने के बावजूद सायरा बानो ने उन्हें माफ कर दिया और खुलकर कभी भी किसी इंटरव्यू में अपनी नाराजगी जाहिर नहीं की. सायरा बानो ने जिस व्यक्ति के लिए एक्टिंग छोड़ी, अपना बना-बनाया करियर चौपट कर दिया, उससे धोखा मिलने पर भी वो प्यार करना नहीं भूलीं. उन्होंने सबकुछ भुलाकर दिलीप कुमार को माफ कर दिया.

आखिरी दिनों में दिलीप कुमार को डिमेंशिया हो गया था. सायरा बानो सबकुछ भूल कर उनकी देखभाल में जुट गईं. एक्ट्रेस ने अपने पति की खातिर खुद को भी भूला दिया. वो दिन रात बस दिलीप कुमार की सेवा करती रहतीं. 2021 में 98 साल की उम्र में दिलीप कुमार का निधन हो गया, लेकिन सायरा बानो सच्चे प्यार और समर्पण की मिसाल बन गईं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 28, 2026, 10:14 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj