Rajasthan

Alwar News: गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को आएंगे अलवर, 700 करोड़ की विकास योजनाओं की देंगे सौगात

Last Updated:August 08, 2026, 16:43 IST

Alwar News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर दौरे पर आएंगे. इस दौरान वे करीब 700 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. सरस डेयरी के नए प्लांट का शिलान्यास और मेडिकल कॉलेज के नए भवन का उद्घाटन भी प्रस्तावित है. बारिश के चलते जनसभा का स्थान बदलकर विजय नगर ग्राउंड कर दिया गया है, जहां प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं.
Amazon Prime DayTop Deals Insideअमित शाह के दौरे से पहले अलवर अलर्ट, विजय नगर ग्राउंड में होगी विशाल जनसभाZoom

अलवर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर दौरे पर आएंगे, इस दौरान जिले को कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की संभावना है. गृह मंत्री सरस डेयरी के नए प्लांट का शिलान्यास करने के साथ ही मेडिकल कॉलेज के नए भवन का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा करीब 700 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास भी प्रस्तावित हैं. अमित शाह की जनसभा पहले सरस डेयरी परिसर में प्रस्तावित थी, लेकिन बारिश के बाद डेयरी परिसर में पानी भरने के कारण अब सभा स्थल बदल दिया गया है. गृह मंत्री की जनसभा अब विजय नगर ग्राउंड में आयोजित होगी, प्रशासन ने नए सभा स्थल पर तैयारियां तेज कर दी हैं.

गृह मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला और एसपी सुधीर चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने विजय नगर ग्राउंड पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, मंच निर्माण और आमजन के बैठने की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. प्रशासन की ओर से सभा स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही वीआईपी मूवमेंट और आम लोगों के प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

12 साल बाद फिर बड़े नेता की सभा

विजय नगर ग्राउंड का राजनीतिक इतिहास भी खास रहा है, करीब 12 साल पहले इसी मैदान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा आयोजित हुई थी. इसके अलावा यहां समय-समय पर कई बड़े नेताओं की सभाएं हो चुकी हैं. अब अमित शाह की सभा के लिए इसी मैदान का चयन होने से राजनीतिक हलकों में भी इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अमित शाह के दौरे को आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि गृह मंत्री के दौरे के तुरंत बाद प्रदेश में नगर निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर आचार संहिता लागू हो सकती है. ऐसे में अलवर में अमित शाह की जनसभा को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है. अमित शाह लोकसभा चुनाव के दौरान अलवर जिले के हरसोली में जनसभा कर चुके हैं, लेकिन अलवर शहर में उनका यह पहला दौरा होगा. विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के साथ उनकी जनसभा के जरिए भाजपा जिले में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने का संदेश देने की तैयारी में है.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Alwar,Rajasthan

First Published :

August 08, 2026, 16:43 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj