Entertainment

पत्नी के साथ सफर पर निकले थे मलयालम एक्टर संतोष नायर, ट्रक से टक्कर में चली गई जान, इंडस्ट्री में शोक

Last Updated:May 05, 2026, 09:29 IST

Santhosh Nayar Dies In Road Accident: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. जाने-माने अभिनेता संतोष के नायर का मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया. यह हादसा केरल के अडूर इलाके में हुआ, जहां अभिनेता अपनी पत्नी राजलक्ष्मी के साथ यात्रा कर रहे थे. इस हादसे में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं.

नई दिल्ली. मलयालम फिल्म और टेलीविजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. लोकप्रिय अभिनेता संतोष के. नायर की मंगलवार सुबह केरल के अदूर में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. उनकी पत्नी राजलक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में इलाज चल रहा है.

दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे अदूर एनाथ के पास एमसी रोड पर पुदुस्सेरी इलाके में हुई. संतोष नायर अपनी पत्नी राजलक्ष्मी के साथ इनोवा कार में यात्रा कर रहे थे. अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे पार्सल ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई.

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से संतोष के. नायर को अडूर लाइफ लाइन अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं, हादसे के समय कार में मौजूद उनकी पत्नी राजलक्ष्मी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं.उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं ट्रक चालक, जिसकी पहचान सुधीश के रूप में हुई है, उसे भी चोटें आई हैं.

Add as Preferred Source on Google

संतोष के निधन की खबर सामने आते ही मलयालम फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. अभिनेता लंबे समय से फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में सक्रिय थे और दर्शकों के बीच एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुके थे. उन्होंने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया था.

बताया जा रहा है कि उनकी आखिरी फिल्म ‘मोहिनीअट्टम’ थी, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था. फिल्मों के अलावा उन्होंने कई लोकप्रिय टीवी सीरियलों में भी काम किया और अपनी दमदार अदाकारी से अलग पहचान बनाई.

चानक हुए इस हादसे ने उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है. सोशल मीडिया पर भी फैंस और कलाकार लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj