Entertainment

कबीर खान से शादी पर मिनी माथुर ने तोड़ी चुप्पी, बताया ‘रूढ़िवादी’ पिता क्यों थे तैयार- ‘बच्चों का नहीं कोई धर्म’

Last Updated:August 21, 2026, 20:20 IST

मिनी माथुर से टीवी दर्शक अच्छी तरह परिचित हैं. वे कई फेमस शोज को होस्ट कर चुकी हैं. उन्हें एमटीवी वीजे के तौर पर बड़ी पहचान मिली थी. वे रियलिटी शो ‘एलायंस’ जीतने के बाद से सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस अब अपनी निजी जिंदगी के चलते ध्यान खींच रही हैं. उन्होंने फिल्ममेकर कबीर खान से शादी की थी जो ‘न्यूयॉर्क’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘चंदू चैंपियन’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर हैं. उन्होंने गैर-हिंदू धर्म में शादी, आस्था और बच्चों की परपरिश पर खुलकर बात की.

नई दिल्ली: आज जब अलग-अलग धर्म को मानने वाले सितारे शादी करते हैं, तो विवाद खड़ा हो जाता है. उन्हें परिवार के साथ-साथ समाज के विरोध का सामना करना पड़ता है, मगर मिनी माथुर को यह सब नहीं झेलना पड़ा. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पिता को ‘रूढ़िवादी’ माना जाता था. हालांकि, वे उनकी शादी को राजी हुए. स्टार कपल ने अपने बच्चों के ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स में किसी भी धर्म का जिक्र नहीं किया है. (फोटो साभार: Instagram@kabirkhankk/minimathur)

मिनी माथुर ने ‘हॉटरफ्लाई’ से बात करते हुए बताया कि एमटीवी जॉइन करने से पहले ही उन्होंने कबीर से शादी कर ली थी, जिसे उन्होंने एक अलग ही मुद्दा बताया. उन्होंने कहा, ‘कुछ लोगों ने मुझसे कहा- हमें पता ही नहीं था कि आप शादीशुदा हैं क्योंकि मैंने वीजे हंट जीता था. मैं कभी नहीं चाहती थी कि मेरे पासपोर्ट में मेरे पति का नाम हो. मैंने अपना नाम नहीं बदला. मेरे बच्चों के नाम में माता-पिता में से किसी का भी सरनेम नहीं होना चाहिए. मैंने कहा कि अगर वे ‘खान’ लिख रहे हैं, तो उन्हें ‘माथुर’ भी लिखना चाहिए.'(फोटो साभार: Instagram@minimathur)

मिनी ने यह भी बताया कि उन्हें मुंबई में लोकल अथॉरिटीज से कोई परेशानी नहीं हुई. वे बोलीं, ‘बीएमसी ने उनके नाम रजिस्टर करने में मुझे कभी कोई दिक्कत नहीं दी. पासपोर्ट ऑफिस ने भी उनके नाम रजिस्टर करने में कोई दिक्कत नहीं दी. अब मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है, लेकिन मुझे कभी किसी विरोध का सामना नहीं करना पड़ा.’ (फोटो साभार: Instagram@minimathur)

Add as Preferred Source on Google

मिनी माधुर ने अपने धर्म या आस्था पर कहा कि खुद धार्मिक न होने के बावजूद रीति-रिवाज उनके माता-पिता के साथ उनके सांस्कृतिक जुड़ाव को दिखाते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैंने तय किया कि मैं करवा चौथ और ‘हवन’ करूंगी क्योंकि मैं इसी माहौल में बड़ी हुई हूं. मेरे माता-पिता के साथ मेरा एक जुड़ाव है. मैं खुद धार्मिक इंसान नहीं हूं, लेकिन ये वो चीजें हैं जिनके साथ मैं बड़ी हुई हूं. इसलिए मैं अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात करती हूं और माथुर परिवार की तरह लाल और हरी साड़ी पहनती हूं और मैं यह उनके लिए करती हूं.'(फोटो साभार: Instagram@minimathur)

मिनी ने कबीर को अपनाने पर कहा, ‘मैं एक माथुर लड़की हूं, एक पारंपरिक माथुर परिवार से. हमें सिखाया गया था कि शादियां एक ही जाति में होती हैं. मैं एक ‘अच्छी लड़की’ थी क्योंकि मेरे बहुत पारंपरिक पिता ने मुझे टीवी में काम करने की ‘इजाजत’ दी थी, इसलिए मैं अपनी इमेज को लेकर और भी सतर्क रहती थी. इसलिए जब मैं कबीर से मिली, तो मुझे पता था कि मुझे उसी से शादी करनी है.’ (फोटो साभार: Instagram@minimathur)

मिनी माथुर ने अपने पिता की सोच में आए बदलाव को याद किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता को उनके दोस्तों से कभी कोई दिक्कत नहीं थी और वे हमेशा उनका घर में स्वागत करते थे. उन्होंने कहा, ‘मेरे बहुत सारे मर्द दोस्त थे और मेरे पिता को इससे कभी कोई परेशानी नहीं हुई. वे कहते थे कि तुम्हारे हर तरह के दोस्त होने चाहिए और वे उन सभी का घर में स्वागत करते थे. इसलिए कबीर भी घर आते थे. उन्होंने इजराइल और उज्बेकिस्तान देशों की यात्रा की थी और अपने पिता की लिखी गई किताबों के बारे में बताते थे. मेरे पिता बहुत प्रभावित हुए. वे कहते थे, ‘यह लड़का बहुत संस्कारी लगता है.’ (फोटो साभार: Instagram@minimathur)

मिनी माथुर के पिता पूछते थे कि क्या उन्हें कबीर पसंद है? इस पर मिनी कहती थीं, ‘पापा वह मुसलमान है. वह खान है’ हालांकि, सिर्फ तीन दिन बाद ही उनके पिता की सोच बदल गई और उन्होंने कहा, ‘तो क्या हुआ अगर वह खान है? खान और खन्ना में सिर्फ ‘ना’ का फर्क है. ‘ना’ का कोई मतलब नहीं है. रहने दो. मुझे उसकी मां से बात करने दो.’ (फोटो साभार: Instagram@minimathur)

कबीर के साथ अपनी शादी को याद करते हुए मिनी ने बताया कि वह खुशी से भरी हुई थी. दोनों कल्चर के लोग एक साथ आए थे. हमने बहुत अच्छा समय बिताया.’ उन्होंने कहा, ‘कबीर और मुझे धार्मिक बातें पसंद नहीं हैं, लेकिन हमें कल्चरल बातें पसंद हैं.’ कपल के दो बच्चे हैं- बेटी सायरा और बेटा विवान. उन्होंने अपने बच्चों की धार्मिक पहचान के बारे में सोच-समझकर फैसला लिया. मिनी ने बताया, ‘मैंने उनके सभी फॉर्म में ‘कोई धर्म नहीं’ या ‘मानवतावाद’ लिखा है.’ मैं कहती थी, ‘आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? (फोटो साभार: Instagram@minimathur)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 21, 2026, 20:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj