मौनी रॉय ने शादी के 4 साल बाद लिया तलाक, रिश्तों पर उठ रहे कई सवाल, पति सूरज नांबियार ने उठाया ये बड़ा कदम

Last Updated:May 12, 2026, 17:51 IST
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों जानी मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय के तलाक की चर्चाए हो रही हैं. हर कोई इस बारे में जानना चाह रहा है कि क्या वाकई में मौनी ने अपनी 4 साल की शादी को तोड़ दिया है. लेकिन अब खुलासा हो गया है कि आखिर मौनी ने तलाक लिया है या नहीं.
नई दिल्ली. मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं.खबरें आ रही हैं कि मौनी और उनके पति सूरज नांबियार दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं. खबर तो ये भी है कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. आइए जानते हैं पूरा सच.
दरअसल, टीवी और फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर आजमा चुकीं मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार अब इस शादी में नहीं हैं. दोनों का तलाक हो चुका है.खबरों की मानें तो दोनों ने 4 साल साथ रहने के बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है.
एबीपी न्यूज के शो ‘सास बहू और साजिश’ के सोर्स के मुताबिक मौनी रॉय को उनके पति ने मौनी और सूरज अब पूरी तरह अलग हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर भी अब दोनों एक-दूसरे से किनारा कर चुके हैं. मौनी ने अनफॉलो के साथ अपने इंस्टाग्राम से सूरज की सारी फोटो भी डिलीट कर दी हैं.
Add as Preferred Source on Google
मौनी के इंस्टाग्राम से फोटो डिलीज होते ही, फैंस को भी अंदाजा हो गया कि ये खबरें सिर्फ अफवाह नहीं हैं. जिसके कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि मौनी और सूरज का रिश्ता काफी समय से ठीक नहीं चल रहा था. अफवाहें तो ये भी हैं की सूरज ने मौनी को धोखा दिया है और उनकी पॉपुलैरिटी का फायदा उठाया है. इतना ही नहीं सूरज ने तो अपना अकाऊंट ही डिलीट कर दिया है.
उनके रिस्तें में साथ रहने जैसा कुछ बचा ही नहीं था, विश्वास को लेकर भी दोनों के बीच तनातनी थीं. लेकिन तमाम अफवाहों के बाद भी अब तक मौनी और सूरज में से किसी ने भी इस पर कोई ऑफिशियल ऐनाउंसमेंट नहीं की है.
बात अगर मौनी की शादी की करें तो उन्होंने सूरज नांबियार से साल 2022 में शादी रचाई थी. ये शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी. गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग कर एक्ट्रेस ने फैंस को सरप्राइज कर दिया था. दोनों ने मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की थी.
मौनी रॉय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की थी. इसके बाद ‘नागिन’ से तो वह बड़ी स्टार बन गई थीं. इसके बाद उन्होंने फिल्मों की ओर रुख किया और घर घर पहचान बनाने में कामयाब रहीं.
एक्टिंग की दुनिया में कदम उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ से रखा था. इसके बाद आलिया और रणबीर संग ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आईं. फइर ‘केजीएफ चैप्टर 1’ जैसी कई फिल्मों में उन्होंने दमदार रोल निभाए हैं. वह जल्द ही ‘विश्वम्भरा’, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘द वाइव्स’ में भी नजर आएंगी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



