National

Mumbai watermelon poisoning case | तरबूज खाने से मौत मामले में नया ट्विस्ट, पति-पत्नी और वो से जुड़ा केस, पुलिस का गहराया शक

मुंबई के पायधूनी इलाके में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के मामले में अब बड़ा मोड़ सामने आया है. शुरुआती तौर पर इसे फूड पॉइजनिंग का मामला माना जा रहा था, लेकिन अब जांच में ऐसे संकेत मिले हैं, जिससे इस घटना के पीछे साजिश की आशंका तेज हो गई है. इस मामले में अब सामने आया है कि मृतकों में शामिल अब्दुल्ला दोकाडिया एक अहम आपराधिक केस के प्रमुख गवाह थे. यही वजह है कि अब उनकी मौत को उस पुराने केस से जोड़कर देखा जा रहा है. पुलिस इस एंगल से भी जांच में जुट गई है कि कहीं गवाह होने के कारण उन्हें निशाना तो नहीं बनाया गया.

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि जिस केस में अब्दुल्ला दोकाडिया गवाह थे, उसमें शिकायतकर्ता महिला हमीदा शेख और आरोपी बिल्डर आफताब आपस में पति-पत्नी हैं. दोनों के बीच आर्थिक और पारिवारिक विवाद लंबे समय से चल रहा था, जो अब इस मामले से जुड़कर और पेचीदा हो गया है.

जानकारी के मुताबिक, हमीदा शेख पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं और अमेरिका में काम करती थीं. उनकी पहचान आफताब से फेसबुक के जरिए हुई थी. बाद में आफताब ने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर 2020 में हमीदा से शादी कर ली. शादी के बाद हमीदा अपना काम छोड़कर भारत आ गईं.

25 लाख के लेन-देन में गवाह थे अब्दुल्ला

बताया जा रहा है कि शादी से पहले 2019 में आफताब ने बिजनेस के नाम पर हमीदा से 50 लाख रुपये मांगे थे, जिसमें से 25 लाख रुपये दिए गए. इस रकम को लेने के लिए आफताब ने अब्दुल्ला दोकाडिया को भेजा था, जिससे वह इस लेन-देन के इकलौते गवाह बन गए. शादी के बाद भी हमीदा ने आफताब को कई बार बड़ी रकम देने का आरोप लगाया है. लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया.

गंभीर आरोपों के बाद दर्ज हुआ केस

हमीदा ने आफताब पर धोखाधड़ी और शारीरिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने 2023 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आफताब के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज हुआ. इनमें अनैतिक कृत्य, धोखाधड़ी, क्रूरता और धमकी देने जैसे आरोप शामिल हैं.

इसी केस में अब्दुल्ला दोकाडिया मुख्य गवाह थे. अब उनकी संदिग्ध मौत के बाद इस पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है.

जांच में जुटी पुलिस, साजिश की आशंका पर फोकस

तरबूज खाने के बाद चार लोगों की मौत की घटना को लेकर अब पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यह महज हादसा था या इसके पीछे कोई सोची-समझी साजिश है.

फिलहाल, पुलिस दोनों मामलों तरबूज में जहर और पुराने आपराधिक केस के बीच किसी संभावित कनेक्शन की गहराई से जांच कर रही है. इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और लोग सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj