Rajasthan

Bharatpur School Closed | Bharatpur news | Bharatpur school holiday | cold wave Rajasthan | Bharatpur district collector order | Kamar Chaudhary decision | school closed due to cold | Bharatpur weather update | Rajasthan shitalahar

Last Updated:January 06, 2026, 14:38 IST

Bharatpur School Closed: भरतपुर जिले में जारी कड़ाके की शीतलहर को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों को बड़ी राहत दी है. जिला कलक्टर कमर चौधरी ने 6 से 8 जनवरी तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं. अत्यधिक ठंड और गिरते तापमान के कारण यह निर्णय छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. इस फैसले से अभिभावकों और स्कूली बच्चों को काफी राहत मिली है.बच्चों की हो गई मौज! ठंड के कारण प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी का किया ऐलानbharatpur school closed

भरतपुर: भरतपुर जिले में लगातार बढ़ती सर्दी और शीतलहर के चलते जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. जिला कलक्टर कमर चौधरी ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 6 जनवरी से 8 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है. जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा.

अत्यधिक ठंड घने कोहरे और गिरते तापमान के कारण छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. पिछले कुछ दिनों से भरतपुर जिले में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहने से दृश्यता भी काफी कम हो गई है.ऐसे हालात में छोटे बच्चों का सुबह-सुबह स्कूल जाना जोखिम भरा साबित हो सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है.

आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करेंजिला कलक्टर कमर चौधरी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश जिले के सभी सरकारी गैर-सरकारी, निजी, सीबीएसई, आरबीएसई और अन्य बोर्ड से संचालित स्कूलों पर समान रूप से लागू रहेगा हालांकि आदेश में यह भी कहा गया है कि शिक्षक एवं विद्यालय स्टाफ के लिए स्कूल पूर्व निर्धारित समय पर संचालित रहेंगे जब तक विद्यालय प्रबंधन द्वारा अलग से कोई निर्देश जारी न किया जाए प्रशासन ने स्कूल संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे आदेश की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें

विद्यार्थियों और अभिभावकों ने राहत की सांस लीआदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी वहीं अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें जिले में शीतलहर को देखते हुए प्रशासन द्वारा पहले से ही स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है. ऐसे में आगे भी स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं. फिलहाल जिला प्रशासन के इस फैसले से विद्यार्थियों और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Location :

Bharatpur,Rajasthan

First Published :

January 06, 2026, 14:38 IST

homerajasthan

बच्चों की हो गई मौज! ठंड के कारण प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी का किया ऐलान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj