नोरा फतेही के ‘बॉडी रोल’ सॉन्ग ने इंटरनेट पर लगाई आग, 4 मिनट 16 सेकेंड के गाने से नहीं हटेंगी नजरें

नोरा फतेही का नया गाना ‘बॉडी रोल’ 9 मई 2026 को रिलीज हुआ.यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है.इस गाने में नोरा फतेही के साथ यो यो हनी सिंह भी नजर आ रहे हैं. दोनों इससे पहले भी साथ काम कर चुके हैं और उनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. 4 मिनट 16 सेकेंड के इस गाने में नोरा बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश अवतार में नजर आ रही हैं. उनका फ्यूचरिस्टिक लुक, ग्लैमरस आउटफिट्स और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस फैंस को काफी पसंद आ रही है. वीडियो में नोरा ने इंटरनेशनल पॉप स्टार जैसी वाइब दी है, जिसमें हाई-फैशन स्टाइल, ड्रामेटिक मेकअप और जबरदस्त डांस मूव्स देखने को मिल रहे हैं. खास बात ये है कि गाने के विजुअल्स और नोरा की एनर्जी ने फैंस को काफी इम्प्रेस किया है, जिसकी वजह से ‘बॉडी रोल’ तेजी से वायरल हो रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



