Rajasthan

अब हर कदम पर सुरक्षा का भरोसा! जोधपुर पुलिस का महिला सुरक्षा संकल्प अभियान शुरू, जुलाईभर होंगे कार्यक्रम

Last Updated:July 02, 2026, 19:42 IST

Jodhpur Women Safety Campaign: महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जोधपुर पुलिस ने ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की है. यह विशेष अभियान पूरे जुलाई माह तक चलेगा, जिसके तहत स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. अभियान के दौरान पुलिस टीम महिलाओं और छात्राओं को साइबर अपराध, छेड़छाड़, आपातकालीन हेल्पलाइन, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी देगी. साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विशेष निगरानी भी रखी जाएगी. पुलिस का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है. इस पहल से छात्राओं, अभिभावकों और आम नागरिकों में सुरक्षा को लेकर विश्वास मजबूत होने की उम्मीद है.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर: जोधपुर में महिलाओं की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने तथा उनमें आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जोधपुर पश्चिम जिला पुलिस ने महिला सुरक्षा संकल्प अभियान की शुरुआत की. पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत ने अभियान का शुभारंभ किया.पूरे जुलाई माह तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और पुलिस सहायता तंत्र की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना है. पहले दिन सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों के साथ विशेष ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सुरक्षित नारी, सशक्त नारी का संदेश दिया गया.

स्कूल-कॉलेजों से लेकर घर-घर तक पहुंचेगी पुलिसअभियान के दौरान सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों तथा शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं से ऑनलाइन संवाद किया जाएगा. उन्हें महिला सुरक्षा कानूनों, पुलिस हेल्पलाइन नंबर, सेफ्टी ऐप और आपातकालीन सहायता सेवाओं की जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही महिलाओं और छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देकर किसी भी आपात स्थिति में खुद की सुरक्षा करने के तरीके सिखाए जाएंगे. पुलिस अकेले रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं और बुजुर्ग दंपतियों के घर जाकर उनसे मुलाकात करेगी, उनका हालचाल जानेगी और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाएगी.

भीड़भाड़ वाले इलाकों में रहेगी पैनी नजरमहिला सुरक्षा अभियान के तहत कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और एंटी रोमियो स्क्वाड को विशेष रूप से सक्रिय किया गया है. शहर की सिटी बसों, स्कूल-कॉलेजों, मॉल, पार्क, पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाएगी. महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ या अभद्रता करने वाले मनचलों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए पुलिस सादा वर्दी में डिकॉय ऑपरेशन भी चलाएगी, ताकि महिलाओं की सुरक्षा में बाधा बनने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जा सके.

डीसीपी कमल शेखावत बोले  सुरक्षा के साथ जागरूकता भी जरूरीडीसीपी वेस्ट कमल शेखावत ने बताया कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है. उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से महिलाओं और छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें कानूनों और सुरक्षा संसाधनों की जानकारी देने तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जोधपुर पुलिस महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. यदि किसी महिला को कहीं भी असुरक्षा महसूस होती है या किसी प्रकार की परेशानी आती है, तो वह बिना झिझक पुलिस हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस से संपर्क करे. अभियान का उद्देश्य केवल अपराध रोकना ही नहीं, बल्कि महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास भी मजबूत करना है.

About the AuthorJagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj