Tech

OnePlus Nord CE 6 Lite 7 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी बनी बड़ी खासियत

Powered by :

Last Updated:April 27, 2026, 15:32 IST

OnePlus Nord CE 6 Lite भारत में 7 मई को लॉन्च होने जा रहा है. स्मार्टफोन में 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले, मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 Apex प्रोसेसर और 50MP कैमरा मिलेगा. जानिए इसकी कीमत और फीचर्स.

ख़बरें फटाफट

OnePlus Nord CE 6 Lite 7 मई को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी बनी बड़ी खासियतZoomगेमिंग और बैटरी के लिए शानदार होगा OnePlus Nord CE 6 Lite. OnePlus Nord CE 6 Lite.

वनप्लस अपनी Nord CE 6 सीरीज को भारत में अगले हफ्ते लॉन्च करने जा रहा है. इस सीरीज में दो मॉडल आएंगे, जिनमें वनप्लस Nord CE 6 और वनप्लस नॉर्ड CE 6 Lite शामिल हैं. कंपनी ने अब Nord CE 6 Lite के कई खास फीचर्स लॉन्च से पहले ही बता दिए हैं. यह स्मार्टफोन 7 मई को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा.

वनप्लस Nord CE 6 Lite को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो कम कीमत में तेज परफॉर्मेंस, अच्छी बैटरी और शानदार गेमिंग अनुभव चाहते हैं. कंपनी का दावा है कि 20,000 से 25,000 रुपये की कीमत के बीच यह सबसे तेज फोन होगा.

इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7400 Apex प्रोसेसर दिया जाएगा. कंपनी के अनुसार, इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर 10,30,000 से ज्यादा स्कोर हासिल किया है. यह फोन Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 के साथ आएगा. वनप्लस का कहना है कि यह फोन 5 साल तक स्मूथ परफॉर्मेंस देगा.

फोन में फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इसका मतलब है कि स्क्रीन बहुत स्मूथ चलेगी, खासकर गेमिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान. फोन में होल-पंच कटआउट वाला फ्रंट कैमरा भी होगा.

गेमिंग पसंद करने वालों के लिए यह फोन काफी अच्छा साबित हो सकता है. कंपनी के मुताबिक, इसमें Subway Surfers जैसे गेम 144fps तक चलेंगे, जबकि BGMI और Call of Duty Mobile जैसे बैटल रॉयल गेम 90fps तक सपोर्ट करेंगे.

कैसी होगी बैटरीबैटरी की बात करें तो वनप्लस नॉर्ड CE 6 लाइट में बड़ी 7000mAh बैटरी दी जाएगी. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 2 दिन तक चल सकता है. साथ ही 1200 फुल चार्ज साइकिल के बाद भी इसकी बैटरी अच्छी स्थिति में रहेगी.

कैमरा सेक्शन में इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा होगा. यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 4K Motion Photos को भी सपोर्ट करेगा. वनप्लस Nord CE 6 Lite उन लोगों के लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है जो बजट में दमदार फीचर्स वाला फोन चाहते हैं.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

April 27, 2026, 15:32 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj