टेक्सटाइल इंडस्ट्री में अवसर! निवेशकों के लिए खुला भूखंड आवंटन पोर्टल, कपड़ा नगरी बन सकती है नया औद्योगिक हब

Last Updated:May 14, 2026, 10:04 IST
Rajasthan Textile Park: कपड़ा नगरी के उद्यमियों और निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. टेक्सटाइल पार्क में भूखंड आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसे उद्योग जगत में एक ‘गोल्डन चांस’ माना जा रहा है. इस योजना का उद्देश्य टेक्सटाइल सेक्टर को मजबूत करना और नए उद्योगों को बढ़ावा देना है. निवेशकों को आधुनिक सुविधाओं से लैस टेक्सटाइल पार्क में फैक्ट्री या यूनिट स्थापित करने के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाएगी. इससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि कपड़ा उद्योग को भी नई गति मिलेगी. सरकार की इस पहल से छोटे और बड़े उद्यमियों को समान अवसर मिलेगा.
ख़बरें फटाफट
कपड़ा नगरी के उद्यमियों और निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी
भीलवाड़ा. वस्त्र नगरी भीलवाड़ा के रूपाहेली स्थित टेक्सटाइल पार्क में उद्योग स्थापित करने के इच्छुक निवेशकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. रीको ने प्रत्यक्ष आवंटन योजना के दसवें चरण की शुरुआत कर दी है. इसके तहत निवेशकों को 1,500 वर्गमीटर से लेकर 36,000 वर्गमीटर तक के औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
राइजिंग राजस्थान अभियान के तहत राज्य सरकार के साथ एमओयू करने वाले निवेशक रीको के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 14 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि जिन निवेशकों ने अब तक एमओयू नहीं किया है, वे भी अंतिम तिथि तक प्रक्रिया पूरी कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं. इस टेक्सटाइल पार्क में कॉटन, नेचुरल फाइबर, गारमेंट, टेक्निकल टेक्सटाइल, वूल प्रोसेसिंग और टेक्सटाइल एक्सेसरीज से जुड़े उद्योग स्थापित किए जा सकेंगे.
209 हेक्टेयर में विकसित हो रहा पार्कभीलवाड़ा जिले की हुरड़ा तहसील में विकसित किए जा रहे इस आधुनिक टेक्सटाइल पार्क का क्षेत्रफल करीब 209 हेक्टेयर है. यहां स्पिनिंग, वीविंग और प्रोसेसिंग यूनिट्स के लिए आधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. रीको की ओर से इस क्षेत्र के विकास के लिए 221 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. इसके तहत सड़क, पुलिया और विद्युत लाइनों का काम तेजी से कराया जा रहा है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस क्षेत्र को राज्य स्तरीय पर्यावरण प्रभाव आंकलन प्राधिकरण से पर्यावरणीय स्वीकृति भी मिल चुकी है. इससे उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. पार्क में कुल 275 औद्योगिक भूखंड प्रस्तावित किए गए हैं, जिनका आकार 500 वर्गमीटर से लेकर 1.25 लाख वर्गमीटर तक रखा गया है.
भीलवाड़ा को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारीराजस्थान टेक्सटाइल एंड अपैरल पॉलिसी-2025 के तहत यहां निवेश करने वाली इकाइयों को कई तरह की रियायतें दी जा रही हैं. निवेशकों को 10 साल तक एसेट क्रिएशन इंसेंटिव, स्टाम्प ड्यूटी और इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में शत-प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा. साथ ही ग्रीन सॉल्यूशन इंसेंटिव भी दिया जाएगा. इसके अलावा कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर होने वाले खर्च का 50 प्रतिशत हिस्सा सरकार वहन करेगी. एमएसएमई इकाइयों को राजस्थान एमएसएमई पॉलिसी-2024 के तहत अतिरिक्त लाभ भी दिए जाएंगे. सरकार की कोशिश है कि भीलवाड़ा को देश का बड़ा टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब बनाया जाए, ताकि निवेशकों को बेहतर सुविधाओं के साथ कम लागत में अधिक मुनाफा मिल सके.
About the AuthorJagriti Dubey
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Bhilwara,Rajasthan



