Rajasthan

लाडनूं में आग का तांडव, कोटा अस्पताल में संदिग्ध दवाओं पर रोक और सीकर में CM की रात्रि चौपाल

Last Updated:May 08, 2026, 07:00 IST

Rajasthan News Live: लाडनूं में कबाड़ गोदाम में भीषण आग से 8 लाख का नुकसान हुआ, जबकि कोटा के न्यू मेडिकल अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के बाद दवाओं के संदिग्ध बैच (DC 225077) को बैन कर दिया गया है . सीकर के जाजोद गांव में सीएम भजनलाल शर्मा ने रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और गांव में ही विश्राम किया . साथ ही, कोटा पुलिस ने 3.88 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में जोधपुर के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है .

ख़बरें फटाफट

Rajasthan News Live: लाडनूं में अग्निकांड, कोटा में संदिग्ध दवाओं पर रोकZoomRajasthan News Live:

Rajasthan News Live: डीडवाना-कुचामन जिले के लाडनूं इलाके में एक कबाड़ के गोदाम में भयंकर आग लगने से हड़कंप मच गया. तेली रोड स्थित इस गोदाम में रखे रबर और प्लास्टिक के सामान के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटें 20-20 फीट ऊपर तक उठती देखी गईं जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. इस अग्निकांड में गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है. शुरुआती अनुमान के मुताबिक करीब 8 लाख रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

सीकर में मुख्यमंत्री की रात्रि चौपालमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीकर जिले के खंडेला इलाके के जाजोद गांव के दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री ने यहाँ रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए. खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने रात्रि विश्राम भी गांव में ही किया. आज सुबह उनका गांव में ही प्रातः भ्रमण का कार्यक्रम है जिसके बाद सुबह 8:00 बजे उनका जयपुर के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है.

कोटा अस्पताल में दवाइयों के बैच पर रोककोटा के न्यू मेडिकल अस्पताल में प्रसूताओं की मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. अस्पताल में हुई दो प्रसूताओं की मौत और अन्य चार महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्लूकोज, दवा, इंजेक्शन और एंटीबायोटिक के विशिष्ट बैच के इस्तेमाल पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी गई है. इसमें फ्लुइड डेक्सट्रोज डी (Fluid dextrose d) और इंजेक्शन डिक्लोफेनाक (batch no.dc 225077) शामिल हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटा है.

कोटा साइबर पुलिस की बड़ी कामयाबीकोटा की साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 करोड़ 88 लाख की ठगी के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी मोहम्मद रहीद, आसिफूर रहमान और अब्दुल वकील जोधपुर के निवासी हैं. पुलिस को आरोपियों के बैंक खातों में ठगी की राशि के लेनदेन के पुख्ता सबूत मिले हैं. पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj