थलापति के शपथ सेरेमनी में तृषा के साथ हुई धक्का-मुक्की, भीड़ के बीच लोगों ने बनाए वीडियो, हुआ वायरल

होमवीडियोमनोरंजन
थलापति के शपथ सेरेमनी में तृषा के साथ हुई धक्का-मुक्की, भीड़ के बीच लोगों ने बनाए वीडियो, हुआ वायरल
थलापति के शपथ सेरेमनी में तृषा के साथ हुई धक्का-मुक्की, भीड़ के बीच लोगों ने बनाए वीडियो, हुआ वायरल
थलापति विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनका शपथ समारोह चेन्नई के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में हुआ. समारोह के बाद जब तृषा बाहर निकलने की कोशिश कर रही थीं, तो उन्हें फैंस ने घेर लिया. समारोह खत्म होने के बाद माहौल काफी भीड़भाड़ वाला हो गया. जैसे ही तृषा स्टेडियम से बाहर निकलने लगीं, बड़ी संख्या में फैंस उनके आसपास जमा हो गए. इस बीच उनकी धक्का-मुक्की देखने को भी मिली. कई लोग इस भीड़ में उनके साथ सेल्फी लेते दिखे, को कई उनकी वीडियो बनाते हुए नजर आए. लेकिन तृषा काफी खुश और शांत दिखाई दीं. धक्का-मुक्की के बावजूद तृषा शांत रहीं और भीड़ के बीच मुस्कुराते हुए आगे बढ़ती गईं. तृषा अपनी मां उमा कृष्णन के साथ स्टेडियम पहुंची थीं और विजय के परिवार के सदस्यों व अन्य प्रमुख मेहमानों के साथ समारोह को देखती नजर आईं. तृषा का यग वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।




