Preity Zinta Warn: पत्रकारों को लेकर किया पोस्ट तो प्रीति जिंटा ने किया डिलीट लेकिन खुले आम दी धमकी

होमखेलक्रिकेट
पत्रकारों पर किया पोस्ट प्रीति जिंटा ने किया डिलीट, खुले आम दे रही धमकी
Last Updated:May 13, 2026, 10:18 IST
बॉलीवुड अभिनेत्री और इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स की को ओनर प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पोस्ट कर पत्रकारों पर पहले निशाना साधा फिर इसे हटा दिया. उन्होंने टीम और खिलाड़ियों से जुड़ी खबरों को बिना चेक किए छापने पर नाराजगी जाहिर की है. 
प्रीति जिंटा ने फेक न्यूज को लेकर मीडिया पर साधा निशाना
नई दिल्ली. पंजाब किंग्स की को ओनर प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक चेतावनी जारी की है. इसमें कहा गया है कि फ्रेंचाइजी और उसके खिलाड़ियों से जुड़ी अफवाहें ऑनलाइन फैल रही हैं. दोनों ने इन दावों की का खुलासा नहीं किया लेकिन इन्हें “फर्जी” बताया. चेतावनी दी कि किसी भी तरह की गलत जानकारी जो किसी व्यक्ति, टीम या ब्रांड को नुकसान पहुंचाएगी. इसे हल्के में नहीं लिया जाएगा. माना जा रहा है कि ये पोस्ट स्पिनर युजवेंद्र चहल के ई स्मोमिंग को लेकर चलाई गई खबरों को लेकर की गई थी.
पीबीकेएस ने आईपीएल 2026 में शानदार शुरुआत की थी और अपने पहले सात मैचों में अजेय रही थी. इसके बाद टीम का प्रदर्शन गिर गया और उसने लगातार चार मैच गंवा दिए. एक समय ऐसा था जब पीबीकेएस न सिर्फ प्लेऑफ में जगह बनाने की प्रबल दावेदार थी, बल्कि अंक तालिका में शीर्ष पर रहने की भी उम्मीद थी. लेकिन हालिया खराब प्रदर्शन ने टीम को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
Criticism, banter, and opinions are part of sport. Fake stories and made-up narratives for cheap engagement are not. We urge everyone to verify facts before spreading misinformation for attention or traction.



