राफेल भारत में बनाएगी आयरन डोम इंटरसेप्टर, इजरायल को जिगरी यार पर भरोसा – Iron Dome missile interceptor production in India israeli rafael in talks

Last Updated:July 10, 2026, 09:40 IST
Iron Dome Missile Interceptor: भारत की साख दुनियाभर में बढ़ रही है. खासकर डिफेंस सेक्टर में भारत की तकनीक का हर कोई लोहा मान रहा है. रूस ने नई दिल्ली के साथ साझेदारी कर ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल बनाना शुरू किया. आज उसी ब्रह्मोस की धूम पूरी दुनिया में मची हुई है. अब इजरायल की रक्षा कंपनी राफेल भारत में एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम के लिए मिसाइल इंटरसेप्टर डेवलप करने पर विचार कर रही है. राफेल इस बाबत नई प्रोडक्शन लाइन खोलने के लिए भारतीय कंपनियों से बात कर रही है.इजरायल की डिफेंस कंपनी राफेल भारत में आयरन डोम मिसाइल इंटरसेप्टर के लिए प्रोडक्शन लाइन लगाने पर विचार कर रही है. (फाइल फोटो/Reuters)
Iron Dome Missile Interceptor: रक्षा जगत में इन दिनों भारत की धूम मची हुई है. ब्रह्मोस मिसाइल को खरीदने के लिए कई देश कतार में लगे हुए हैं. वहीं, एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. इजरायल भारत में आयरन डोम मिसाइल इंटरसेप्टर के लिए प्रोडक्शन लाइन लगाने पर विचार कर रहा है. इजरायली रक्षा कंपनी राफेल इस बाबत भारतीय कंपनियों के साथ बतचीत कर रही है. बता दें कि आयरन डोम की गिनती दुनिया के बेहतरीन एयर डिफेंस सिस्टम में होती है. अब उसी आयरन डोम के लिए मिसाइल इंटरसेप्टर भारत में बनाने की बात चल रही है. यह मेक इन इंडिया के बढ़ते साख को भी दिखाता है.
About the AuthorManish Kumar
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



