एक कमरे में रहते थे धर्मेंद्र-मनोज कुमार, पहनते थे एक-दूसरे के कपड़े, जितेंद्र ने बताया पहली मुलाकात का किस्सा

Last Updated:December 06, 2025, 08:44 IST
रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 के अपकमिंग स्पेशल एपिसोड में दिग्गज एक्टर जितेंद्र बतौर चीफ गेस्ट नजर आएंगे. मेकर्स ने इस शो से कुछ प्रोमो जारी किए हैं, जिनमें जितेंद्र अपने करीबी रहे धर्मेंद्र के बारे में बात करते दिखते हैं. इस दौरान जितेंद्र ने धर्मेंद्र से पहली मुलाकात का किस्सा बताया. यह भी खुलासा किया कि मनोज कुमार और धर्मेंद्र बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे. करियर की शुरुआत में वे एक ही रूम शेयर करते थे.
ख़बरें फटाफट
दिग्गज एक्टर जितेंद्र ने धर्मेंद्र और मनोज कुमार से जुड़ा किस्सा बताया.
नई दिल्ली. दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन को दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. अब रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 के एक स्पेशल एपिसोड में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी. आगामी एपिसोड में जितेंद्र चीफ गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे. रियलिटी शो से कुछ वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें जितेंद्र ने धर्मेंद्र के साथ अपनी प्यारी यादों को शेयर किया है. उन्होंने यह भी बताया कि धर्मेंद्र के साथ उनकी पहली मुलाकात कैसी थी.
प्रोमों में जितेंद्र कहते हैं, ‘तब मैं फिल्मों में नहीं था. मैं अपने दोस्तों के साथ चर्चगेट में था. यह लगभग उसी समय की बात है, जब धर्मेंद्र की पहली फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे रिलीज हुई थी. यह 1960 की बात है. लगभग 65 साल पहले. हमने धर्मेंद्र को देखा और चिल्लाने लगे- ऐ, धर्मेंद्र, ऐ धर्मेंद्र. फिर वह हमारे पास आए और बोलते हैं- हां जी, आपने मुझे याद किया? वह बहुत प्यारे थे.’
View this post on Instagram



