Rajasthan Weather Update | IMD Forecast | राजस्थान में हीटवेव का रेड अलर्ट

Last Updated:April 24, 2026, 05:04 IST
Rajasthan Aaj ka Mausam Live: राजस्थान में मौसम विभाग ने गर्मी और बारिश को लेकर दोहरा अपडेट जारी किया है. 25 अप्रैल से बीकानेर और 26-28 अप्रैल के बीच जयपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभागों में आंधी-बारिश की संभावना है. श्रीगंगानगर को भी झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिल सकती है. हालांकि, अलवर और धौलपुर सहित कई जिलों में हीटवेव का कहर जारी रहेगा. प्रशासन ने किसानों को चेतावनी दी है कि वे मंडियों में रखे अनाज को बारिश से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम करें और उसे ढककर रखें.
ख़बरें फटाफट

राजस्थान में गर्मी का तांडव
Rajasthan Aaj ka Mausam: राजस्थान में भीषण गर्मी और लू (Heatwave) का प्रकोप अब जानलेवा होता जा रहा है. प्रदेश के कई हिस्सों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिसने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 24 अप्रैल से पूरे प्रदेश में हीटवेव का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है. इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों और श्रमिकों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं.
तेज धूप के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए कोटा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और दौसा में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. कोटा में 24 अप्रैल से कक्षा 12वीं तक के स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही संचालित होंगे. वहीं दौसा, जैसलमेर और चित्तौड़गढ़ में कक्षा 8वीं तक का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है. इसके साथ ही इन जिलों में छोटे बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का समय भी घटाकर सुबह 11 बजे तक कर दिया गया है.
मनरेगा श्रमिकों के लिए नई गाइडलाइंसभीषण गर्मी का असर ग्रामीण विकास कार्यों पर भी पड़ा है. बीकानेर, झुंझुनूं और जैसलमेर में महात्मा गांधी नरेगा (मनरेगा) के कार्य समय में संशोधन किया गया है. अब मजदूर सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिना किसी विश्राम अवधि के लगातार 7 घंटे काम करेंगे. प्रशासन का उद्देश्य यह है कि श्रमिक दोपहर की झुलसाने वाली धूप शुरू होने से पहले अपना काम पूरा कर घर लौट सकें.
प्रमुख शहरों का तापमान राज्य के विभिन्न शहरों में तापमान का स्तर चिंताजनक बना हुआ है:
श्रीगंगानगर: 44.5 डिग्री सेल्सियस (राज्य में सबसे गर्म)
कोटा: 43.0 डिग्री सेल्सियस
चूरू: 42.6 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़: 42.5 डिग्री सेल्सियस
पिलानी: 42.2 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर: 41.5 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर: 41.5 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर: 40.0 डिग्री सेल्सियस
जयपुर: 39.6 डिग्री सेल्सियस (पिछले 24 घंटों में 2 डिग्री की बढ़ोतरी)
मौसम पूर्वानुमान और बारिश की संभावनामौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल को बीकानेर संभाग में और 26 से 28 अप्रैल के दौरान जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश या धूलभरी आंधी चलने की संभावना है. श्रीगंगानगर में दो दिन बाद हल्की बारिश से राहत मिल सकती है. हालांकि, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं और हनुमानगढ़ जैसे जिलों में ऊष्ण लहर (Heatwave) का असर जारी रहेगा. प्रशासन ने किसानों को सलाह दी है कि वे मंडियों में रखे अनाज को ढककर रखें ताकि भीगने से बचाया जा सके.
राजस्थान में हीटवेव को लेकर प्रशासन ने कौन-कौन से बड़े कदम उठाए हैं?राजस्थान में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने कई एहतियाती कदम उठाए हैं. स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है ताकि बच्चे तेज धूप से बच सकें. इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों का समय भी घटाया गया है. मनरेगा श्रमिकों के काम के घंटे सुबह जल्दी कर दिए गए हैं ताकि दोपहर की भीषण गर्मी से पहले काम पूरा हो सके और लोगों की सेहत सुरक्षित रहे. किन जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी के समय में बदलाव किया गया है और क्यों? कोटा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और दौसा जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. कोटा में कक्षा 12वीं तक के स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगे, जबकि अन्य जिलों में कक्षा 8वीं तक का समय दोपहर 12 बजे तक रखा गया है. आंगनबाड़ी केंद्रों का समय भी घटाकर सुबह 11 बजे तक कर दिया गया है ताकि छोटे बच्चों को तेज गर्मी से बचाया जा सके. मनरेगा श्रमिकों के लिए नई गाइडलाइंस क्या तय की गई हैं?भीषण गर्मी को देखते हुए बीकानेर, झुंझुनूं और जैसलमेर में मनरेगा श्रमिकों के काम के समय में बदलाव किया गया है. अब मजदूर सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगातार 7 घंटे काम करेंगे. बीच में कोई विश्राम अवधि नहीं रखी गई है ताकि वे जल्दी काम खत्म कर सकें और दोपहर की खतरनाक गर्मी और लू से बचते हुए सुरक्षित घर लौट सकें.राजस्थान के किन शहरों में तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया और स्थिति कितनी गंभीर है? राज्य में श्रीगंगानगर सबसे गर्म रहा जहां तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा कोटा, चूरू, चित्तौड़गढ़ और पिलानी जैसे शहरों में भी तापमान 42 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. जयपुर में भी तापमान लगभग 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है. इस तरह पूरे प्रदेश में गर्मी का असर बेहद गंभीर हो गया है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए क्या पूर्वानुमान और चेतावनी जारी की है?मौसम विभाग ने 24 अप्रैल से हीटवेव को लेकर ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है. हालांकि 25 अप्रैल को बीकानेर संभाग में और 26 से 28 अप्रैल के बीच जयपुर, अजमेर, कोटा और अन्य संभागों में हल्की बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना जताई गई है. कुछ जिलों में इससे राहत मिल सकती है लेकिन कई क्षेत्रों में हीटवेव का असर अभी भी बना रहेगा.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 24, 2026, 05:04 IST



