Entertainment

विजय देवरकोंडा के बर्थडे पर रश्मिका का रोमांटिक पोस्ट, फैंस को दिखाई खास झलक, वायरल हुईं अनसीन तस्वीरें

Last Updated:May 10, 2026, 10:15 IST

Rashmika Shares Glimpse Of Vijay Birthday: रश्मिका मंदाना ने बेहद ही रोमांटिक और क्यूट अंदाज में अपने पति विजय देवरकोंडा को बर्थडे विश किया है. एक्ट्रेस ने विजय के बर्थडे की कुछ अनोखी झलक की पिक्स भी फैंस के साथ शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने दिन भर क्या किया, इस बारे में भी बताया है. इसके साथ रश्मिका ने अपने पति के लिए बेहद यूनिक और प्यारा सा कैप्शन भी लिखा. फैंस को ये फोटोज काफी पसंद आई हैं, वे उनकी पोस्ट पर कमेंट कर खूब प्यार लुटा रहे हैं. चलिए दिखाते हैं रश्मिका ने अपने पति के बर्थडे को कैसे सेलिब्रेट किया.

विजय देवरकोंडा 37 साल के हो गए हैं. उन्होंने कल यानी 9 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर फैंस, फ्रेंड्स और तमाम सेलेब्स ने विजय को जन्मदिन की बधाई दी. एक्टर की एक झलक के लिए हजारों से ज्यादा फैंस उनके घर के बाहर पहुंचे थे. विजय के खास मौके पर उनकी लेडी लव रश्मिका मंदाना ने भी बहुत ही स्पेशल तरीके से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और फोटोज-वीडियोज शेयर कर दिखाया कि उन्होंने पूरे दिन विजय के बर्थडे पर क्या-क्या किया. (फोटो साभारः Instagram @rashmika_mandanna )

रश्मिका ने पति विजय देवरकोंडा को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पर एक बहुत प्यारी सी पोस्ट की है. उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि पति के बर्थडे का दिन उनके लिए बिल्कुल परफेक्ट रहा, जिसकी कई फोटोज-वीडियोज शेयर कर उन्होंने दिनभर की झलक दिखाई.

विजय पर प्यार लुटाते हुए रश्मिका ने पहली लाइन में लिखा, ‘आज मेरे पति का जन्मदिन है और मेरा पूरा दिन कुछ ऐसे बीता.’ हालांकि अगर उल्टा गिनें तो कहानी थोड़ी अलग थी. अब हम अपने दोस्तों के घर सेलिब्रेशन के लिए जा रहे हैं, लेकिन उससे पहले हम दोनों जिम गए और वर्कआउट किया.

Add as Preferred Source on Google

इसके बाद रश्मिका ने लिखा- उससे पहले मैंने थोड़ा जल्दी-जल्दी कार्डियो किया, जबकि विज्जू एक मीटिंग के लिए बाहर गए थे. उससे पहले हम अपने उन प्यारे बच्चों से मिले, जो घर आए थे और विज्जू को ढेर सारा प्यार दे रहे थे. उनके साथ-साथ मुझे भी बहुत सारा प्यार मिला. बता दें कि रश्मिका अपने पति विजय को विज्जू बुलाती हैं.

रश्मिका ने पोस्ट में ये भी लिखा कि बच्चों से मिलने के बाद सुबह-सुबह पापा, डैड और शिम्मू के साथ वक्त बिताया, जो खास तौर पर विज्जू का बर्थडे सेलिब्रेट करने आए हैं. इस तरह पूरा दिन बेहद खूबसूरत और यादगार बन गया.

आगे रश्मिका लिखती हैं कि मुझे ऐसे दिन बहुत पसंद हैं, जब शूट की डेट तय हो और किसी वजह से कैंसिल हो जाए, ताकि फैमिली और अपनों के साथ टाइम बिताने का मौका मिल सके. लास्ट के पैरा में एक्ट्रेस ने लिखा, मेरे प्यारे विज्जू, तुम्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं.

रश्मिका की पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया है. वह उनकी और विजय की फोटोज पर खूब प्यार लुटा रहे हैं, साथ ही एक्टर को बर्थडे की बधाई भी दे रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj