Rajasthan

सज्जनगढ़ नर्सिंग छात्रा मौत मामला

Last Updated:April 26, 2026, 09:15 IST

Nursing Student Death in Sajjangarh Over Love Affair: बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ क्षेत्र में एक 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा लक्ष्मी ने अपने प्रेमी की शादी कहीं और तय होने के गम में अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि लक्ष्मी और अजीत पिछले 3-4 साल से रिश्ते में थे. अजीत ने खुद अपनी शादी का कार्ड लक्ष्मी के घर भिजवाया था, जिससे वह सदमे में थी. 27 अप्रैल को होने वाली प्रेमी की शादी की खबर उसे इस कदर टूटी कि उसने रात में घर के अंदर ही फंदा लगा लिया. पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच जारी है. परिवार ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

ख़बरें फटाफट

बांसवाड़ा: प्रेमी की शादी का कार्ड मिलने पर नर्सिंग छात्रा ने दी जानZoomनर्सिंग छात्रा ने प्रेमी की शादी का कार्ड मिलने पर अपनी जीवन लीला समाप्त

Nursing student dies in Sajjangarh: बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के रोहनिया मेहजी गांव में एक बेहद दुखद मामला सामने आया है. यहाँ 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा लक्ष्मी ने अपने ही घर में फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. यह घटना उस समय हुई जब छात्रा का प्रेमी, जिससे उसका लंबा रिश्ता था, अपनी शादी का कार्ड उसके घर भिजवा गया. इस खबर ने न केवल परिवार को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

परिजनों और थानाधिकारी राजवीर सिंह के अनुसार, लक्ष्मी का पिछले 3-4 वर्षों से रोहनिया मैहजी गांव के ही रहने वाले अजीत नाम के युवक के साथ गहरा प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत और अटूट संबंध थे. लक्ष्मी को उम्मीद थी कि उनका रिश्ता विवाह तक पहुँचेगा, लेकिन अचानक हुए एक घटनाक्रम ने सब कुछ खत्म कर दिया. अजीत की शादी कहीं और तय हो गई, जिसकी खबर लक्ष्मी को मिली तो वह गहरे मानसिक आघात में चली गई.

कार्ड देकर प्रेमी ने दिया बड़ा जख्मघटना में सबसे हैरान करने वाला मोड़ तब आया जब युवक खुद लक्ष्मी के घर के पास पहुँचा. परिजनों के मुताबिक, दो दिन पहले अजीत ने किसी लड़के के हाथ अपनी शादी का कार्ड भिजवाया और लक्ष्मी तक पहुँचाने को कहा. कार्ड पर शादी की तारीख 27 अप्रैल दर्ज थी. प्रेमी का खुद की शादी का कार्ड भेजना लक्ष्मी के लिए असहनीय हो गया. उसने अपनी भाभी को इस बारे में बताया भी था कि वह बहुत परेशान है.

खौफनाक कदम और पसरा सन्नाटाबीती रात लक्ष्मी और उसकी भाभी घर में सोए हुए थे. रात के अंधेरे में लक्ष्मी ने चुन्नी का फंदा बनाया और मौत को गले लगा लिया. सुबह जब परिजनों ने उसे फंदे से झूलते देखा तो घर में कोहराम मच गया. पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद थानाधिकारी राजवीर सिंह मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और परिवार न्याय की मांग कर रहा है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Banswara,Banswara,Rajasthan

First Published :

April 26, 2026, 09:15 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj