World

Colombia Bus Sxplosion: Terrorist Attack In Colombia | Colombia news Hindi | Bus Blast- कोलंबिया में आतंकी हमला, बस में बम धमाके से 13 की मौत 38 घायल

Last Updated:April 26, 2026, 06:22 IST

Colombia Bus Blast: कोलंबिया के काउका इलाके में एक बस में हुए धमाके में 13 लोगों की मौत और 38 लोग घायल हो गए. AP के मुताबिक, सेना ने इसे आतंकी हमला बताया है और इसके पीछे इवान मोर्दिस्को के नेटवर्क को जिम्मेदार ठहराया गया है. पिछले दो दिनों में इलाके में 26 से ज्यादा हमले हुए हैं, जो ड्रग तस्करी से जुड़ी हिंसा को दिखाते हैं.कोलंबिया में आतंकी हमला, बस में बम धमाके से 13 की मौत 38 घायलZoom

बोगोटा: कोलंबिया के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में हिंसा ने एक बार फिर खौफनाक रूप ले लिया है. शनिवार को एक बस में हुए जोरदार धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 38 लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस हमले को सेना प्रमुख ने साफ तौर पर ‘आतंकी हमला’ करार दिया है. AP की रिपोर्ट के मुताबिक, यह धमाका काउका क्षेत्र के काजिबियो इलाके में पैनअमेरिकन हाईवे पर उस समय हुआ, जब बस यात्रियों से भरी हुई थी. क्षेत्र के गवर्नर ऑक्टावियो गुजमान ने बताया कि विस्फोटक डिवाइस सड़क पर ही लगाया गया था और बस के गुजरते ही उसे उड़ा दिया गया. घायलों में 5 बच्चे भी शामिल हैं.

कोलंबिया में बस को किसने बम से उड़ाया?

काउका की स्वास्थ्य सचिव कैरोलिना कैमर्गो ने नोटिसियास काराकोल को बताया कि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. कोलंबिया के सशस्त्र बलों के कमांडर जनरल ह्यूगो लोपेज ने इस हमले के पीछे ‘इवान मोर्दिस्को’ नाम के मोस्ट वांटेड अपराधी के नेटवर्क और जैमे मार्टिनेज गुट को जिम्मेदार ठहराया है. ये दोनों गुट पहले के FARC (रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेस ऑफ कोलंबिया) के भटके हुए धड़े हैं, जो 2016 के शांति समझौते को नहीं मानते.

दो दिन में 26 से ज्यादा हमले हुए

राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने X पर लिखा, ‘जो लोग इस हमले के पीछे हैं, वे आतंकवादी, फासीवादी और ड्रग तस्कर हैं.’ दरअसल, यह हमला कोई इकलौती घटना नहीं है. पिछले दो दिनों में इस इलाके में 26 से ज्यादा हमले हो चुके हैं. इनमें पुलिस स्टेशन पर फायरिंग, एयर ट्रैफिक रडार पर हमला और बम से लदे ड्रोन का इस्तेमाल भी शामिल है. शुक्रवार को काली और पामिरा शहरों में सैन्य ठिकानों के पास विस्फोटकों से भरे वाहनों में धमाके किए गए, जिससे भारी नुकसान हुआ.

क्यों चल रही है लड़ाई?

इस पूरे इलाके में हिंसा की सबसे बड़ी वजह ड्रग तस्करी से जुड़ी जंग मानी जा रही है. काउका और वाये डेल काउका क्षेत्र समुद्री और नदी मार्गों के जरिए ड्रग्स को सेंट्रल अमेरिका और यूरोप तक पहुंचाने का अहम रास्ता है. इसी पर कब्जे के लिए अलग-अलग अवैध हथियारबंद गुट आपस में लड़ रहे हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रक्षा मंत्री पेद्रो सांचेज के नेतृत्व में उच्चस्तरीय बैठक भी बुलाई गई है. उन्होंने कहा, ‘ये अपराधी डर फैलाना चाहते हैं, लेकिन हम सख्ती से जवाब देंगे.’ सरकार ने इस हमले के पीछे माने जा रहे ‘मार्लोन’ नाम के नेता को पकड़ने के लिए 10 लाख डॉलर से ज्यादा का इनाम भी घोषित किया है.

About the AuthorYogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब हिंदी के इंटरने…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

First Published :

April 26, 2026, 05:59 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj