Rajasthan

ओवरलोड ऑटो पलटने से मची चीख-पुकार, 3 छात्र गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर के पास भी बैठे थे लोग

Last Updated:May 04, 2026, 10:52 IST

Dungarpur Accident News: डूंगरपुर के सागवाड़ा रोड पर सोमवार सुबह तीजवड के पास एक ओवरलोड ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में स्कूल और कॉलेज जा रहे 3 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 5 अन्य को मामूली चोटें आईं. घायलों में 10वीं की छात्रा अंजलि, 4 साल की विध्यांशी और कॉलेज छात्र धनपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. छात्रा के अनुसार, ऑटो में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ख़बरें फटाफट

डूंगरपुर: ओवरलोड ऑटो पलटने से 3 छात्र घायलZoomडूंगरपुर: ओवरलोड ऑटो पलटने से 3 छात्र घायल

Dungarpur Accident News: डूंगरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया. सागवाड़ा रोड पर तीजवड के पास सवारियों से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसा उस समय हुआ जब सरकन साईं की ओर से सवारियां लेकर ऑटो डूंगरपुर की तरफ आ रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो की रफ्तार तेज थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बीच सड़क पर पलट गया, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई.

हादसे का शिकार हुई छात्रा अंजलि ने अस्पताल में बताया कि ऑटो चालक ने क्षमता से कहीं ज्यादा सवारियां बैठा रखी थीं. ड्राइवर के पास आगे की सीट पर 3 लोग बैठे थे, जबकि पीछे छात्रा अपनी 3 सहेलियों समेत कुल 5 लोगों के साथ बैठी थी. ओवरलोडिंग की वजह से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और मोड़ पर ऑटो पलट गया. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को ऑटो से बाहर निकाला.

स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी हुए गंभीर घायलहादसे में कुल 8 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर होने पर उन्हें डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में 10वीं कक्षा की छात्रा अंजलि (पुत्री शंकरलाल डामोर), 4 वर्षीय मासूम विध्यांशी और बीए का छात्र धनपाल परमार शामिल हैं. 5 अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. फिलहाल अस्पताल में भर्ती तीनों छात्रों का इलाज जारी है.

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवालइस हादसे ने एक बार फिर जिले में दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों और सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाते चालकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आए दिन होने वाले इन हादसों के बावजूद चालक चंद रुपयों के लालच में मासूमों की जान जोखिम में डाल रहे हैं. सदर थाना पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Dungarpur,Dungarpur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj