Yashasvi Jaiswal scored his second consecutive fifty: यशस्वी जायसवाल ने रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए ठोकी लगातार दूसरी फिफ्टी

Last Updated:November 03, 2025, 21:45 IST
रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी में राजस्थान के खिलाफ मुंबई के लिए यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में तूफानी शुरुआत की है. यशस्वी जायसवाल की ये बैक टू बैक दूसरी फिफ्टी है. दूसरी पारी में भी यशस्वी जायसवाल ने 97 गेंद में 67 रन बनाए थे.
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल की बैक टू बैक दूसरी फिफ्टी
नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी में राजस्थान के खिलाफ मुंबई की टीम ने अपनी दूसरी पारी में तूफानी शुरुआत की है. तीसरे दिन की समाप्ति तक मुंबई ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 89 रन बना लिए. मुंबई के लिए पारी में यशस्वी ने जायसवाल ने विस्फोटक अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया. यशस्वी जायसवाल 56 गेंद में 56 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि मुशीर खान 76 गेंद में 32 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हैं.
राजस्थान ने इससे पहले दीपक हुड्डा के दोहरे शतक से पहली पारी छह विकेट पर 617 रन पर घोषित करके 363 रन की बढ़त हासिल की. दूसरे दिन शतक पूरा करने वाले हुड्डा ने 335 गेंद में 248 रन की पारी खेली. कार्तिक शर्मा ने भी राजस्थान के लिए 139 रन बनाए. मुंबई की टीम अब भी राजस्थान से 274 रन से पीछे है.
पुडुचेरी का दिल्ली को करारा जवाब
वहीं एक अन्य मुकाबले में पुडुचेरी ने दिल्ली को करारा जवाब दिया है. पुडुचेरी ने दिल्ली के 294 रन के जवाब में 481 रन बनाकर पहली पारी में बढ़त हासिल की है. पुडुचेरी की तरफ से अजय रोहेरा ने 151 रन बनाए जबकि जयंत यादव (71) और अमन खान (66)ने भी अर्धशतक जड़े.
दिल्ली ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 76 रन बना लिए हैं. अर्पित राणा 40 जबकि सनत सांगवान 24 रन बनाकर खेल रहे हैं. दिल्ली की टीम अब भी पुडुचेरी से 111 रन से पीछे है. ऐसे में खेल के चौथे दिन दिल्ली की कोशिश होगी को तेज गति से रन बनाकर पुडुचेरी को एक मुश्किल टारगेट दें.
Jitendra Kumar
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 03, 2025, 21:45 IST
homecricket
ऑस्ट्रेलिया से लौट कर गर्दा उड़ा रहे हैं यशस्वी, बैक टू बैक ठोकी दूसरी फिफ्टी



