शादी के कुछ दिन बाद ही काम पर लौटीं सामंथा, फिल्म सेट से शेयर की पहली तस्वीर, लिखा- ‘मा इंटी बंगारम’

Last Updated:December 05, 2025, 23:59 IST
सामंथा रुथ प्रभु ने राज निदिमोरु से भूत शुद्धि विवाह के कुछ दिन बाद ही ‘मा इंटी बंगारम’ की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है. उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में मेकअप आर्टिस्ट उनका मेकअप और स्टाइल करते हुए दिख रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
सामंथा शादी के बाद काम पर लौटीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
मुंबई. सामंथा रुथ प्रभु ने 1 दिसंबर को फिल्ममेकर राज निदिमोरु से शादी करने के कुछ ही दिन बाद सेट पर वापसी की है. एक्ट्रेस ने शुक्रवार को अपने वैनिटी वैन से एक झलक शेयर की, जिसमें वह अपनी आने वाली फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ की शूटिंग शुरू करने की तैयारी कर रही थीं. सामंथा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह मेकअप चेयर पर बैठी नजर आ रही हैं और डायरेक्टर नंदिनी रेड्डी व मेकअप आर्टिस्ट अवनी रामभिया से बात कर रही हैं.
सामंथा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए, “लेट्स गो हैशटैग मा इंटी बंगारम.” अपने कैप्शन में उन्होंने सनग्लासेस, नज़र न लगने और दिल वाले इमोजी भी शामिल किए. फोटो में उनके हाथों और पैरों पर दुल्हन वाली मेहंदी अभी भी नजर आ रही थी, जबकि वह कैजुअल टी-शर्ट और जींस में तैयार हो रही थीं.
सामंथा ने अपनी वैनिटी वैन से तस्वीर शेयर की.
सामंथा और राज की शादी की खबरें 1 दिसंबर को सामने आई थीं, जिसमें बताया गया था कि कोयंबटूर के ईशा फाउंडेशन में यह समारोह हुआ. एक्ट्रेस ने खुद भूत शुद्धि विवाह की तस्वीरें शेयर कर शादी की पुष्टि की, जो लिंग भैरवी के पास योगिक रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी. इस निजी समारोह में कपल ने योगिक परंपराओं के अनुसार सात फेरे लिए. उनके करीबी दोस्त, जिनमें नंदिनी रेड्डी, शिल्पा रेड्डी और क्रेशा बजाज शामिल थे, शादी में मौजूद रहे. सामंथा ने इस मौके पर पारंपरिक लाल और सुनहरे रंग की साड़ी पहनी थी.
सामंथा के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म
सामंथा का आखिरी बार ‘शुभम’ में नजर आई थीं. यह उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म थी. इससे पहले वह प्राइम वीडियो ऑरिजनल सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में वरुण धवन के साथ दिखाई दीं. इससे पहले वह राज की ‘द फैमिली मैन सीजन 2’ में भी काम कर चुकी हैं. उनकी मौजूदा फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ में वह एक बार फिर नंदिनी रेड्डी के साथ काम कर रही हैं और इसमें गुलशन देवैया व दिगंत भी नजर आएंगे. फिलहाल उन्होंने कोई और नई फिल्म की घोषणा नहीं की है.
सामंथा की पहली शादी
सामंथा की पहली शादी 2017 से 2021 तक एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी. बाद में चैतन्य ने शोभिता धूलिपाला से शादी की और दोनों ने 4 दिसंबर को अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी मनाई. राज ने 2015 में श्यामली डे से शादी की थी, हालांकि उनके अलग होने की जानकारी स्पष्ट नहीं है. श्यामली ने 2023 में राज के साथ आखिरी पोस्ट शेयर की थी.
About the AuthorRamesh Kumar
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें
Location :
Mumbai,Maharashtra
First Published :
December 05, 2025, 23:59 IST
homeentertainment
शादी के कुछ दिन बाद ही काम पर लौटीं सामंथा, फिल्म सेट से शेयर की पहली तस्वीर



