Business License Application | Trade License Process | Vyapar License Documents | Trade License Deadline | Municipal License Application | Online Trade License Form | Business Permit Requirements

Last Updated:November 22, 2025, 11:28 IST
Vyapar License Documents: व्यापार लाइसेंस आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 20 दिसंबर निर्धारित की गई है. सभी व्यापारियों को समयसीमा से पहले पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, व्यवसाय विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन ऑनलाइन या नगरपालिका कार्यालय में जमा करना होगा. समय पर आवेदन न करने पर जुर्माना या कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.
Canva image
हैदराबाद: ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) ने नए व्यापार लाइसेंस जारी करने और मौजूदा लाइसेंसों के नवीनीकरण की अंतिम तिथि घोषित कर दी है. आवेदन करने की यह अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है.
सभी मौजूदा व्यापार लाइसेंस 31 दिसंबर 2025को समाप्त हो रहे हैं. नवीनीकरण की प्रक्रिया आमतौर पर समाप्ति तिथि से 30 दिन पहले पूरी होनी चाहिए लेकिन उपचुनाव आचार संहिता के कारण इसे स्थगित किया गया था. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 1 दिसंबर थी जिसे बढ़ाकर अब 20 दिसंबर कर दिया गया है.
जुर्माने का प्रावधान20 दिसंबर तक समय पर आवेदन जमा करने वालों पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा. 21 दिसंबर से 19 फरवरी, 2025 तक इस अवधि में आवेदन करने पर 25% अतिरिक्त जुर्माना लगेगा. 20 फरवरी, 2025 के बाद ऐसे विलंबित आवेदनों पर 50% का जुर्माना लागू होगा.
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन आवेदन कैसे करें?1. GHMC की आधिकारिक वेबसाइट www.ghmc.gov.in पर जाएं. ई-सेवाएं या सिटिजन सर्विसेज सेक्शन में जाकर ट्रेड लाइसेंस का विकल्प चुनें. नए आवेदन के लिए नया व्यापार लाइसेंस या मौजूदा लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए रिन्यूअल ऑफ ट्रेड लाइसेंस पर क्लिक करें. आवश्यक विवरण जैसे व्यापार का नाम, पता, प्रकृति आदि भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और आवेदन जमा कर दें. भुगतान के बाद एक पावती प्राप्त होगी जिसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें.
ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?अपने क्षेत्र के संबंधित GHMC सर्कल ऑफिस या सहायक जनसंपर्क कार्यालय में जाएं. व्यापार लाइसेंस आवेदन फॉर्म प्राप्त करें. फॉर्म को सही ढंग से भरें और सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रतिलिपि संलग्न करें. आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म जमा कर देंय
आवश्यक दस्तावेजों की सूचीआवेदन जमा करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि, पता प्रमाण के लिए मतदाता पहचान पत्र, बिजली/पानी का बिल पासपोर्ट आदि, व्यावसायिक पता प्रमाण के लिए संपत्ति के मालिकाना हक का प्रमाण या हकदारी पत्र या किराए का समझौता रेंट एग्रीमेंट चाहिए. साझेदारी विलेख यदि कोई हो कंपनी रजिस्ट्रेशन का प्रमाण पत्र आदि देना होगा.
Jagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें
Location :
Hyderabad,Telangana
First Published :
November 22, 2025, 11:28 IST
homeandhra-pradesh
20 दिसंबर से पहले ऐसे भरें आवेदन- सरकार ने जारी की नई प्रक्रिया!



