Rajasthan

बांसवाड़ा से सूरत जा रही स्लीपर बस गुजरात में खड़े ट्रक से टकराई, 7 लोगों की मौत, 26 घायल

 डूंगरपुर. राजस्थान के डूंगरपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है. गुजरात के वडोदरा में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है. कोटंबी स्टेडियम के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से लग्जरी बस की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए. इस दर्दनाक हादसे में एक 9 वर्षीय मासूम बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 27 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए वडोदरा के एसएसजी (SSG) अस्पताल में भर्ती कराया  है. मिली जानकारी के अनुसार, बालाजी ट्रेवल्स की यह लग्जरी बस यात्रियों को लेकर राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर क्षेत्र से सूरत की ओर जा रही थी. तड़के करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच, जैसे ही बस वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम के पास पहुँची, वह सड़क पर खड़ी एक ट्रक से पीछे से टकरा गई. चीख-पुकार मचने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत .

हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF), स्थानीय पुलिस और वडोदरा अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं. एनडीआरएफ की छठी बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 4:40 बजे सूचना मिलते ही टीम आधुनिक कटर और उपकरणों के साथ मौके पर पहुँची. बस की बॉडी को काटकर 24 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि अंदर फंसे शवों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया. दोनों वाहनों को हटाकर अब रास्ता साफ कर दिया गया है.

ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी, एक की हालत नाजुकवडोदरा के उप महापौर आदित्य पटेल ने एसएसजी अस्पताल पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल 26 से अधिक मरीजों का अस्पताल के आपातकालीन ट्रॉमा सेंटर में गहन उपचार चल रहा है. घायलों में से एक मरीज की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिसे आईसीयू (ICU) में शिफ्ट किया जा रहा है. अधिकांश यात्री राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों की सूचीइस दर्दनाक बस-ट्रक हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की हुई है. मृतकों में 30 वर्षीय विनोद नरेश डामोर, 34 वर्षीय मुकेश जीवाजी डिंडोर, 9 वर्षीय मासूम प्रीत हितेश भाटिया, 68 वर्षीय महेंद्र कुमार भोगीलाल पंड्या, 36 वर्षीय पिंकी भाटिया और 30 वर्षीय हरजिंगभाई वलजीभाई कटारा शामिल हैं. इसके अलावा एक अज्ञात पुरुष की भी हादसे में मौत हुई है, जिसकी पहचान की प्रक्रिया जारी है. वहीं दूसरी तरफ वडोदरा बस हादसे में घायल हुए यात्रियों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है. अस्पताल में भर्ती प्रमुख घायलों में पिंकी रावल (40), मनीषा रावल (16), रामचंद्र डोरिया (26), शिल्पा पाटीदार (23), महेंद्र कटारा (32), आशीष यादव (12), आशीष कटारा (10), बंसीलाल राणे (20), जीवराजभाई (27), गुंजनबेन (22), नाराचया (30), पिंटू चरपोट (25), विजय कटारा (22), भेरूलाल मीना (34), सीमा यादव (35), सागर कटारा (45), भगवती भाई (40), कल्पेश गौर (20), पैलबेन नाई (35), शील (36), सुरेशभाई डिंडोर (22), रमेशभाई (28), पंकजभाई चरपोट (25), मायाबेन पाटीदार (30) और कमलेशभाई कटारा (30) शामिल हैं.

चला रेस्क्यू ऑपरेशनहादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF), स्थानीय पुलिस और वडोदरा अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं. एनडीआरएफ की छठी बटालियन के कमांडेंट सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह 4:40 बजे सूचना मिलते ही टीम आधुनिक कटर और उपकरणों के साथ मौके पर पहुँची. बस की बॉडी को काटकर 24 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि अंदर फंसे शवों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया. दोनों वाहनों को हटाकर अब रास्ता साफ कर दिया गया है.

उप महापौर आदित्य पटेल ने एसएसजी अस्पताल पहुंचेवडोदरा के उप महापौर आदित्य पटेल ने एसएसजी अस्पताल पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल 26 से अधिक मरीजों का अस्पताल के आपातकालीन ट्रॉमा सेंटर में गहन उपचार चल रहा है. घायलों में से एक मरीज की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिसे आईसीयू (ICU) में शिफ्ट किया जा रहा है. अधिकांश यात्री राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj