‘दिलजले’ से शुरू हुई मधु की असली लव स्टोरी, फिल्म में देखकर फिदा हुआ था बिजनेसमैन, फिर रचाई शादी

Last Updated:June 17, 2026, 14:00 IST
बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस मधु ने खुलासा किया कि फिल्म ‘दिलजले’ की वजह से उनकी शादी हुई. उनके पति बिजनेसमैन आनंद शाह है. उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उनके किरदार को लेकर आनंद काफी इम्प्रेस हुए थे और उन्हें पसंद करने लगे थे. उन्होंने साल 1999 में आनंद से शादी की थी.मधु ने बताया कैसे हुई पति आनंद शाह से शादी.
मुंबई. एक्ट्रेस मधु ने खुलासा किया कि फिल्म ‘दिलजले’ में उनके रोल की वजह ही उनकी शादी हुई. मधु ने बताया कि जब उनके पति ने उन्हें फिल्म में देखा, तो वह उन पर पूरी तरह से मोहित हो गए थे. आईएएनएस के मुताबिक, उन्होंने कहा,”इसी भूमिका ने मुझे मेरे पति से मिलवाया. मुझे लगता है कि मेरे पति ने यह फिल्म सिंगापुर में देखी थी और उन्हें लगा, ‘ये लड़की कौन है? ये तो कमाल की है.’ और फिर मुझे पता चला कि मेरी शादी इसी आदमी से हो गई है.”
जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें कि मधु ने 19 फरवरी 1999 को आनंद शाह से शादी की थी. उनकी दो बेटियां हैं- अमेया शाह और केया शाह. मधु के पति बिजनेसमैन और जूही चावला के पति जय मेहता के चचेरे भाई हैं.
फिल्म ‘दिलजले’ की बात करें तो, इसका निर्देशन हैरी बावेजा ने किया है. इस प्रोजेक्ट में अजय देवगन, मधु और सोनाली बेंद्रे मुख्य भूमिका में हैं, जबकि परमीत सेठी, शक्ति कपूर, गुलशन ग्रोवर और अमरीश पुरी सहायक भूमिकाओं में हैं. मधु को “दिलजले” में शबनम नामक एक महिला आतंकी की भूमिका निभाते हुए देखा गया था.
‘फूल और कांटे’ से मधु ने किया था डेब्यू
इससे पहले मधु ने अजय देवगन के साथ फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. मधु ने यह भी बताया कि फिल्म में उनकी अदाकारी की क्रिटिक्स ने भी दिल खोलकर सराहना की थी. इसके अलावा उन्होंने हाल में ‘पेद्दी’ में जाह्नवी कपूर के ऑब्जिक्टिफिकेशन पर हुए विवाद पर प्रतिक्रिया दी और इसे ‘फूल और कांटे’ से जोड़ा. बताया कि ‘फूल और कांटे’ के पहले दो गाने सिर्फ छेड़छाड़ पर आधारित हैं.
मधु ने बताया आज के समय में माना जाता छेड़-छाड़
मधु ने कहा, “लड़के कॉलेज कैंपस में मेरा पीछा कर रहे हैं और सीटी बजा रहे हैं. मैं इसे रोमांस समझ रही थी और हम सब इसे रोमांस ही समझ रहे थे. मुझे उस लड़के से प्यार हो जाता है जो मुझे छेड़ रहा था और परेशान कर रहा था. आज के समय में, आप इसे रोमांस कहेंगे और उसे जेल भेज देंगे. अगर कोई लड़का आज कॉलेज और कैंपस में आपका पीछा करे और ये सब करे, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा बल्कि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो जाएगी.”
About the Authorरमेश कुमारSenior Sub Editor
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी काम करते हैं. इससे पहले हिंदीरश (पिंकविला) में एंटर…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Mumbai,Maharashtra



