Business

Sohna Property| Sohna flats price| Sohna Emaar Flats| Sohna luxury Flats| top Brands on Sohna road| एक ऐलीवेटेड कॉरिडोर से हिट हुआ सोहना, 88% महंगे हुए घर, दुबई की कंपनी बेच रही फ्लैट

Real Estate Growth in Sohna: कभी-कभी बड़ी चीज हासिल करने के लिए एक छोटी सी चीज की ही जरूरत होती है और अगर वह मिल जाए तो राह आसान हो जाती है. ऐसा ही कुछ गुरुग्राम के सोहना इलाके के साथ हुआ है. एनसीआर के रियल एस्टेट परिदृश्य में कभी शांत और सीमित गतिविधियों वाला इलाका माने जाने वाले सोहना ने एक झटके में ही अच्छे-अच्छे इलाकों को पीछे छोड़ दिया है. एक ऐलीवेटेड कॉरिडोर ने इस इलाके की पूरी तस्वीर बदल दी है. यही वजह है कि बीते तीन–चार वर्षों में ही सोहना जिस तेजी से बदला है, उसने इसे शहर के सबसे प्रभावशाली रेजिडेंशियल और इन्वेस्टमेंट कॉरिडोर में शामिल कर दिया है.

आज सुनियोजित सरकारी नीतियां, बड़े पैमाने पर इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश, तेज और आधुनिक सड़क नेटवर्क के साथ ही एक दर्जन से ज्यादा नामी रियल एस्टेट डेवलपर्स की मजबूत मौजूदगी ने सोहना को एक आधुनिक, संतुलित और भविष्य के लिए तैयार शहरी क्षेत्र के रूप में स्थापित किया है. यहां सिर्फ भारत की रियल एस्टेट कंपनियां ही नहीं बल्कि दुबई की नामी कंपनी भी फ्लैट बनाकर बेच रही है. इस जगह की खासियत है कि आज यहां न केवल घर खरीदने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, बल्कि निवेशकों का भरोसा भी पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है.

सोहना क्षेत्र की सबसे बड़ी खासियत इसकी समावेशी प्रकृति है. वरिष्ठ नागरिकों से लेकर युवा प्रोफेशनल्स तक, किफायती आवास की तलाश करने वालों से लेकर लक्जरी जीवनशैली पसंद करने वालों तक,हर वर्ग के लोगों के लिए यह इलाका तेजी से पहली पसंद बनता जा रहा है. बेहतर कनेक्टिविटी, नई और सुनियोजित हाउसिंग परियोजनाएं, अपेक्षाकृत शांत वातावरण और आधुनिक सुविधाओं ने सोहना को ऐसा आवासीय विकल्प बना दिया है, जहां अफोर्डेबल, मिड-सेगमेंट और प्रीमियम तीनों श्रेणियों के घर एक ही इलाके में संतुलित रूप से उपलब्ध हैं. यही विविधता सोहना को एक भरोसेमंद और दीर्घकालिक रेजिडेंशियल डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित कर रही है.

एनारॉक रिसर्च की रिपोर्ट कहती है कि 2015 से 2025 तक रियल एस्टेट कीमतों में सबसे अधिक बढ़ोतरी वाले पांच क्षेत्रों में सोहना भी शामिल है. इस दौरान सोहना में प्रॉपर्टी की औसत कीमतों में 88 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 2015 में यह लगभग 3,600 रुपये प्रति वर्ग फुट थी, जो Q1 2025 तक बढ़कर करीब 6,780 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई है. ये आंकड़े दर्शाते हैं कि सोहना अब केवल उभरता हुआ इलाका नहीं रहा, बल्कि स्थिर मांग, बेहतर रिटर्न और संतुलित ग्रोथ वाला एक परिपक्व रियल एस्टेट बाजार बन चुका है, जहां एंड-यूज़र और निवेशक, दोनों की मजबूत भागीदारी बनी हुई है.

इस ऐलीवेटेड कॉरिडोर ने बनाया इलाके को हिट
इस तेज विकास के पीछे कनेक्टिविटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर की भूमिका सबसे अहम रही है. सोहना एलिवेटेड कॉरिडोर ने राजीव चौक से सोहना तक की यात्रा को तेज और सुगम बना दिया है, जबकि दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ाव ने इस क्षेत्र को राष्ट्रीय स्तर के रोड नेटवर्क से जोड़ दिया है. इसके अलावा सदर्नपेरिफेरल रोड और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन क्षेत्र के माध्यम से सोहना का संपर्क गुरुग्राम के प्रमुख बिजनेस और कमर्शियल हब से और अधिक मजबूत हुआ है. बेहतर सड़क नेटवर्क के कारण साइबर सिटी, गोल्फ कोर्स रोड और अन्य रोजगार केंद्रों तक पहुंच आसान होने से यह इलाका कामकाजी प्रोफेशनल्स के लिए तेजी से आकर्षक बनता जा रहा है.

दुबई की कंपनी सहित ये बड़े ब्रांड बना रहे फ्लैट्स डेवलपर्स की सक्रिय मौजूदगी ने भी सोहना क्षेत्र के विकास को नई गति दी है. सिग्नेचर ग्लोबल, गोदरेजप्रॉपर्टीज, एम3एम इंडिया, वाटिका ग्रुप, बीपीटीपी, एमार, जे एस्टेट और एलान ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित डेवलपर्स ने यहां किफायती से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक की परियोजनाओं के माध्यम से बाजार में भरोसा मजबूत किया है. हाई-राइज अपार्टमेंट्स, इंटीग्रेटेड टाउनशिप्स, लक्जरी फ्लैट्स और सीमित कमर्शियल स्पेस का संतुलित विकास सोहना को एक पूर्ण और आत्मनिर्भर शहरी अनुभव प्रदान करता है.

जे एस्टेट्स के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल गोदारा कहते हैं कि सोहना अब केवल भविष्य की संभावना नहीं, बल्कि वर्तमान में ही एक सशक्त और भरोसेमंद आवासीय गंतव्य बन चुका है. बेहतर सड़क संपर्क, योजनाबद्ध शहरी विकास और आधुनिक हाउसिंग परियोजनाओं ने इसे वरिष्ठ नागरिकों, युवा और परिवारों सभी के लिए आकर्षक बना दिया है. किफायती से लेकर लक्जरी विकल्पों की उपलब्धता सोहना को नए गुरुग्राम का प्रमुख रेजिडेंशियल डेस्टिनेशन बना रही है. गुरुग्राम में सीनियर लिविंग का क्षेत्र भी धीरे-धीरे विकसित हो रहा है. बदलती पारिवारिक संरचना, बढ़ती उम्र और बुजुर्गों की यह चाह कि वे सुरक्षित और स्वतंत्र जीवन बिताएं, इस विकास को बढ़ावा दे रही है. सही तरीके से बनाए गए सीनियर लिविंग प्रोजेक्ट्स न केवल बुजुर्गों की जरूरतें पूरी कर सकते हैं, बल्कि शहरी आवास की कमी को भी दूर कर सकते हैं. कुल मिलाकर, सोहना निवेश, निवास और विकास का ऐसा संगम है, जो इसे एनसीआर का सबसे मजबूत और भरोसेमंद रियल एस्टेट हब बनाता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj