कम लागत में ज्यादा मुनाफा! शुरू करें सीमेंट ईंट का बिजनेस, सरकार दे रही तगड़ी सब्सिडी, हर महीने कमाएं लाखों

Last Updated:May 21, 2026, 12:11 IST
Low Cost Business Idea: अगर आप भी कम लागत में कोई ऐसा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं जिससे पहले ही दिन से तगड़ी कमाई होने लगे, तो यह खबर आपके लिए है. आजकल मार्केट में सीमेंट से बनने वाली ईंटों की डिमांड सरकारी से लेकर प्राइवेट सेक्टर में बहुत ज्यादा बढ़ गई है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार खुद 25 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद और भारी सब्सिडी दे रही है. आखिर कैसे शुरू करें यह उद्योग, कितनी होगी कमाई और सरकारी योजना का लाभ कैसे उठाएं, आइए जानते हैं.
आजमगढ़: आज के समय में हर कोई नौकरी के बजाय खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहता है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि ऐसा कौन सा काम चुना जाए जिसकी मार्केट में मांग हमेशा बनी रहे और जिसमें घाटे का चांस न हो. अगर आप भी किसी ऐसे ही मुनाफे वाले बिजनेस आइडिया की तलाश में हैं, तो सीमेंट की ईंट बनाने का उद्योग आपके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है. इस बिजनेस की सबसे खास बात यह है कि इसकी शुरुआत करते ही आपकी कमाई पहले ही दिन से पक्की हो जाती है. प्राइवेट कंस्ट्रक्शन से लेकर सरकारी विभागों तक में इस समय सीमेंट की ईंटों की जबरदस्त सप्लाई हो रही है, जिससे इस कारोबार में तरक्की की पूरी गारंटी है.
बिजनेस शुरू करने के लिए जरूरी चीजें
अगर आप इस लघु उद्योग को स्थापित करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको कुछ जरूरी मशीनों और रो मटेरियल का इंतजाम करना होगा. सीमेंट की ईंट बनाने के लिए वाइब्रेटर मशीन, मिक्सर मशीन और ईंट ब्लॉक के अलग-अलग साइज के सांचों की जरूरत होती है. इसके साथ ही ईंटों को तैयार करने के बाद उन्हें सुरक्षित रखने यानी स्टॉक करने के लिए थोड़ी अतिरिक्त खुली जगह की भी व्यवस्था होनी चाहिए. इस पूरे सेटअप को तैयार करने और मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने में शुरुआत में तकरीबन 4 से 5 लाख रुपये तक के इन्वेस्टमेंट की आवश्यकता होती है.
यह भी पढ़ें: कम जोखिम और पक्की कमाई वाला बिजनेस चाहिए? 1 लाख लगाकर शुरू करें यह काम, हर महीने 50 हजार तक इनकम
हर महीने कितना होगा मुनाफा?इस उद्योग से जुड़े और इसका सफल संचालन करने वाले वैभव पांडे ने बताया कि एक सीमेंट की ईंट को बनाने में कुल लागत लगभग 10 रुपये प्रति ईंट के हिसाब से आती है. वहीं जब यह ईंट पूरी तरह तैयार होकर मार्केट में बिकने जाती है, तो इसका रेट 12 से 15 रुपये प्रति ईंट तक आराम से मिल जाता है. अगर इस हिसाब से रोजाना की बिक्री का कैलकुलेशन किया जाए, तो इस बिजनेस से कोई भी व्यक्ति हर महीने कम से कम 50 से 60 हजार रुपये की कमाई बहुत ही आसानी से कर सकता है.
सरकार से मिलेगी 25 लाख रुपये की मददइस बिजनेस को शुरू करने की सोच रहे लोगों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि सरकार खुद इस काम के लिए बड़ी आर्थिक सहायता दे रही है. आजमगढ़ के उपायुक्त उद्योग प्रभात रंजन ने बताया कि उद्योग विभाग लघु उद्योग स्थापित करने के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना’ के तहत मदद दे रहा है. इस योजना के अंतर्गत नया उद्योग लगाने के लिए 25 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है, जिस पर सरकार की तरफ से 25 प्रतिशत तक की भारी सब्सिडी भी उपलब्ध कराई जा रही है.
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदनमुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ उठाने के लिए कोई भी इच्छुक व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से या सीधे उद्योग विभाग के ऑफिस में आकर आवेदन कर सकता है. इस योजना के तहत आर्थिक सहायता पाने के लिए आपके पास चार्टर्ड अकाउंटेंट यानी सीए के द्वारा प्रमाणित एक प्रॉपर प्रोजेक्ट रिपोर्ट होना बेहद अनिवार्य है. इसके अलावा आवेदन करते समय आपको अपने जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड और पैन कार्ड भी साथ में लगाने होंगे. इन सभी कागजातों के साथ अप्लाई करके आप सरकारी मदद से बेहद कम लागत में अपना एक शानदार बिजनेस खड़ा कर सकते हैं.
About the AuthorSeema Nath
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Azamgarh,Uttar Pradesh



