Entertainment

‘हॉन्टेड 3डी’ शूटिंग के दौरान टूट गई थी एक्ट्रेस, संभालना था मुश्किल, मुश्किल से पूरी की थी शूटिंग

Last Updated:June 26, 2026, 14:17 IST

एक्ट्रेस चेतना पांडे इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’ को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने खुलासा किया कि शूटिंग के दौरान वे असल जिंदगी में मानसिक और भावनात्मक रूप से बेहद बुरे दौर से गुजर रही थीं. चेतना ने अपने इसी वास्तविक दर्द, अकेलेपन और संघर्ष को बिना किसी बनावट के सीधे अपने ‘सुनहरी’ के किरदार में उतार दिया.
'हॉन्टेड 3डी' शूटिंग के दौरान टूट गई थी एक्ट्रेस, संभालना था मुश्किलZoomचेतना पांडे को ‘हॉन्टेड 3डी’ में देखा गया.

नई दिल्ली. सिनेमा के पर्दे पर जब कोई कलाकार रोता है, डरता है या संघर्ष करता है, तो दर्शक अक्सर उसे बेहतरीन अभिनय का नाम देते हैं. लेकिन कई बार पर्दे पर दिखने वाला वो दर्द अभिनय नहीं, बल्कि उस कलाकार की असल जिंदगी की कड़वी सच्चाई होता है. इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’ को लेकर चर्चा बटोर रहीं एक्ट्रेस चेतना पांडे के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. फिल्म में उनके काम की खूब तारीफ हो रही है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान चेतना मानसिक और भावनात्मक रूप से अपने जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रही थीं.

हाल ही में आईएएनएस को दिए एक बेहद भावुक इंटरव्यू में चेतना ने अपने इस दर्दनाक सफर का खुलासा किया. फिल्म में अपने किरदार ‘सुनहरी’ के बारे में बात करते हुए चेतना ने कहा, ‘जब मुझे सुनहरी का रोल मिला, तब मुझे अंदाजा भी नहीं था कि यह किरदार मेरी असल जिंदगी के इतने करीब होगा. सच कहूं तो, इस रोल के लिए मुझे किसी एक्टिंग वर्कशॉप की जरूरत नहीं पड़ी, बल्कि मेरी अपनी जिंदगी के हालातों ने मुझे इसके लिए तैयार कर दिया. जब शूटिंग शुरू हुई, मैं अंदर से पूरी तरह टूट चुकी थी और मानसिक रूप से बेहद परेशान थी. खुद को संभालना मेरे लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था.’

चेतना ने शेयर किया दर्द

चेतना ने आगे बताया कि फिल्म में सुनहरी की कहानी और उनकी खुद की निजी जिंदगी की परेशानियां काफी हद तक एक जैसी थीं. यही वजह थी कि कैमरे के सामने उन्हें डर या दुख की भावनाएं पैदा करने के लिए कोई दिखावा नहीं करना पड़ा. उन्होंने अपने असली दर्द, अकेलेपन और आंसुओं को सीधे अपने किरदार में झोंक दिया.

वो बताती हैं कि जो कुछ वे असल जिंदगी में महसूस कर रही थीं, वही सब पर्दे पर सुनहरी के रूप में नजर आया.हालांकि, चेतना अब इस मुश्किल दौर को एक सीख की तरह देखती हैं. उनका मानना है कि जिंदगी में आने वाली हर मुसीबत हमें भविष्य की बड़ी चुनौतियों के लिए मजबूत बनाती है.

विक्रम भट्ट का जताया आभार

विक्रम भट्ट जैसे दिग्गज निर्देशक के साथ काम करने के अपने अनुभव पर खुशी जाहिर करते हुए चेतना ने कहा, ‘जब मुझे पता चला कि फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट सर कर रहे हैं, तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. भारतीय सिनेमा में हॉरर जॉनर को एक नई और आधुनिक पहचान देने का श्रेय उन्हीं को जाता है. ‘हॉन्टेड’ भारत की पहली थ्री-डायमेंशनल हॉरर फिल्मों में से एक थी, जिसके सीन्स और गाने आज भी लोगों के जहन में ताजा है.’

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj