‘सुनीता मेरे सीने पर गोली मारना चाह रही थी’, ‘लॉकअप 2’ में बंदूक लेकर पहुंचे गोविंदा? जजमेंट डे पर मचेगा धमाल

Last Updated:July 10, 2026, 06:26 IST
रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ के अपकमिंग जजमेंट डे एपिसोड में जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. शो के नए प्रोमो में गोविंदा सेट पर अनोखे अंदाज में एंट्री करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान गोविंदा ने मजाकिया लहजे में पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर चौंकाने वाल बात कही. फराह खान और रितेश देशमुख के साथ उनकी मस्ती अपकमिंग एपिसोड को बेहद धमाकेदार बनाने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
‘लॉकअप 2’ के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है.
नई दिल्ली. रियलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2’ में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक और बिंदास अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं. शो के दौरान स्टारवाइफ ने गोविंदा संग अपनी शादी, पारिवारिक अनबन और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसे संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर बात की है. अब इस रियलिटी शो में गोविंदा की एंट्री होने वाली है, जिसकी झलक ने मेकर्स एक प्रोमो के जरिए दिखाई है.
रियलिटी शो के अपकमिंग एपिसोड में एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिलने वाला है, क्योंकि तमाम बयानों के बीच खुद गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा को सपोर्ट करने के लिए शो के सेट पर पहुंचे हैं. मेकर्स द्वारा जारी धमाकेदार प्रोमो में गोविंदा अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ बतौर मेहमान एंट्री करते नजर आ रहे हैं.
‘लॉकअप 2’ में गोविंदा की हुई एंट्री
हालांकि, लॉकअप के अंदर बंद सुनीता आहूजा से मिलने के बाद दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसका खुलासा तो एपिसोड के टेलीकास्ट होने पर ही होगा. लेकिन स्टेज पर गोविंदा ने शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान के साथ मिलकर जबरदस्त समां बांधा. इस दौरान फराह खान हमेशा की तरह अपने मजाकिया अंदाज में गोविंदा और सुनीता के रिश्ते की टांग खींचती और मजेदार सवाल पूछती नजर आईं.
View this post on Instagram



