2700 करोड़ का मालिक सुपरस्टार, बेटा गांव-गांव जाकर कमा रहा 4500 रुपये, न स्टार किड वाला रुतबा, न फिल्मों का शौक

Last Updated:April 18, 2026, 18:39 IST
बॉलीवुड में जहां ज्यादातर स्टार किड्स शानदार लॉन्च और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं, वहीं कुछ नाम ऐसे भी हैं जो इस ट्रेंड से बिल्कुल अलग राह चुनते हैंअमिताभ बच्चन से लेकर अजय देवगन तक, कई सितारों के बच्चे इंडस्ट्री की ओर कदम बढ़ा रहे हैं और सुर्खियों में रहते हैं. इसी बीच एक ऐसी कहानी सामने आई है, जहां करोड़ों की दौलत होने के बावजूद ग्लैमर से दूरी बनाई गई है. सुपरस्टार पिता 2700 करोड़ के मालिक हैं लेकिन बेटा 4500 रुपये की नौकरी कर रहा है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड में अक्सर स्टार किड्स अपने माता-पिता की राह पर चलते हुए फिल्मों में एंट्री लेते हैं. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान हों या सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान, ज्यादातर स्टार किड्स को फिल्मों या ग्लैमर वर्ल्ड में ही अपना करियर बनाते देखा जाता है. बड़े घरानों से ताल्लुक रखने वाले ये बच्चे अक्सर लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में आ जाते हैं और उन्हें इंडस्ट्री में खास पहचान मिल जाती है. लेकिन इसी चमक-दमक के बीच एक ऐसा उदाहरण सामने आया है, जो इस ट्रेंड से बिल्कुल अलग है. करोड़ों की संपत्ति और सुपरस्टार पिता के बावजूद, यहां न तो फिल्मों का आकर्षण है और न ही स्टार किड वाला कोई रुतबा. इसके बजाय एक सादगी भरी राह चुनी गई है, जहां खुद के दम पर कुछ नया सीखने और बनाने की चाह सबसे ऊपर है. जानते हैं ये स्टार किड कौन है?
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार आज हर फिल्म के लिए 100 करोड़ से ज्यादा रुपये चार्ज करते हैं और उनकी कुल संपत्ति करीब 2500 से 2700 करोड़ के बीच की है. जहां एक ओर बॉलीवुड में स्टार किड्स की लाइन लगी हुई है. वहीं, उनका बेटे को फिल्मों का कोई शौक नहीं है. 23 साल का उनका बेटा आरव भाटिया ने फिल्मों में जाने से साफ इनकार कर दिया है. आरव फिल्मों के ग्लैमर से दूर, एक अलग रास्ता चुन रहे हैं. फोटो साभार-@aaravakshaykumar/Instagram
पिता के बाद धन-दौलत, नाम-शोहरत सब है, लेकिन आरव अपना नाम खुद बनाना चाहते हैं. एक्टिंग की दुनिया में उन्हें बिलकुल भी रुचि नहीं है और इसलिए वो काम कर रहे हैं जो न उनके पापा-मम्मी ने किया और न नाना राजेश खन्ना और नानी डिंपल कपाड़िया ने. खुद अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनका बेटा एक्टिंग से दूर रहकर फैशन की दुनिया में करियर बनाना चाहता है. फोटो साभार-@aaravakshaykumar/Instagram
Add as Preferred Source on Google
शुभांकर मिश्रा के साथ एक बातचीत में अक्षय कुमार ने ये खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वह फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहता है और इसके लिए मेहनत से गांवों में घूम-घूमकर अलग-अलग प्रिंट्स, टेक्सटाइल और ट्रेडिशनल फैशन सीख रहे हैं. बातचीत में उन्होंने कहा, ‘वो बेचारा आज भी 4500 रुपये की नौकरी कर रहा है. अच्छी बात है, क्यों नहीं? वो गांवों में जाता है, वहां से फैशन सीखता है, अलग-अलग प्रिंट्स और सब कुछ समझता है.’ फोटो साभार-@aaravakshaykumar/Instagram
अक्षय के मुताबिक, 23 साल के आरव बेहद फोकस्ड और मेहनती हैं. उन्होंने बताया कि आरव इस समय सिर्फ 4500 रुपये महीने की नौकरी कर रहे हैं. यह सुनकर भले ही लोग हैरान हो जाएं, लेकिन अक्षय इसे गर्व की बात मानते हैं. उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए जमीन से जुड़ना बेहद जरूरी है और उनका बेटा यही कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने बेटे पर ज्यादा दबाव नहीं डालते, लेकिन उसे हमेशा एक बात जरूर सिखाई है. किसी का नुकसान मत करो. फोटो साभार-@aaravakshaykumar/Instagram
आरव भाटिया की सादगी और डाउन-टू-अर्थ सोच सोशल मीडिया पर भी लोगों को काफी प्रभावित कर रही है. अक्सर जब भी उनकी तस्वीरें सामने आती हैं, फैंस उनके लुक्स के साथ-साथ उनके विनम्र स्वभाव की भी तारीफ करते हैं. फोटो साभार-@aaravakshaykumar/Instagram
इसी बातचीत में अक्षय कुमार ने एक दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि बचपन में आरव, विद्या बालन से काफी डरते थे. फिल्म भूल भुलैया में उनके ‘मंजुलिका’ वाले किरदार को देखकर आरव को लगता था कि वह सच में भूत हैं. अक्षय ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लंबे समय तक इस डर से बाहर नहीं आ पाए. फोटो साभार-@aaravakshaykumar/Instagram
फिलहाल अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बीच उनके बेटे की कहानी ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया है. यह कहना गलत नहीं होगा कि जहां एक तरफ अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में अपनी मेहनत से एक बड़ा मुकाम हासिल किया, वहीं उनका बेटा अपनी अलग पहचान बनाने के लिए संघर्ष का रास्ता चुन रहा है. यह कहानी इस बात का उदाहरण है कि असली सीख विरासत में नहीं, बल्कि मेहनत और अनुभव से मिलती है. फोटो साभार-@aaravakshaykumar/Instagram
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 18, 2026, 18:39 IST



